सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kanpur Violence: 45 मिनट तक हजारों की भीड़ के सामने रहे सात पुलिसकर्मी, जांबाज सिपाही ने जीप से ही उपद्रवियों को दौड़ाया

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jun 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Violence Clash Seven policemen were in front of a crowd of thousands for 45 minutes
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जब चंद्रेश्वर हाते के बाहर बवाल हो रहा था तब वहां सिर्फ सात पुलिसकर्मी ही मौजूद थे, जिसमें से एक सीओ, पांच सिपाही व गनर था। पुलिसकर्मियों की संख्या बेहद कम थी। भारी पुलिस बल न होने के कारण बवाल बढ़ता गया, लेकिन पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मिलकर भीड़ को नई सड़क से परेड की ओर आने से रोकने की पूरी कोशिश की। यदि भीड़ परेड चौराहे तक पहुंच जाती तो और बड़ा बवाल हो सकता था। दरअसल, बेकनगंज पुलिस को भी इतने बड़े बवाल का अंदाजा नहीं था। जब सामने से हजारों की भीड़ आ रही थी तब वहां सात पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। घटना के समय सबसे पहले एसीपी अनवरगंज मोहम्मद अकमल खां मौके पर पहुंचे। उग्र भीड़ को देखते हुए वह बेकनगंज थाने की जीप के पीछे चार सिपाहियों के साथ दौड़ पड़े। उन्होंने उपद्रवियों से मोर्चा लिया और सिपाही के साथ मिलकर लाठीचार्ज शुरू किया, जिससे कि एक जगह इकट्ठा न हो पाए। 
Trending Videos
Kanpur Violence Clash Seven policemen were in front of a crowd of thousands for 45 minutes
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
तब तक उन्होंने अधिकारियों को बैकअप भेजने का मैसेज भी कर दिया था। हालांकि फोर्स वीवीआईपी ड्यूटी में होने चलते 45 मिनट बाद पहुंची। तब तक कई चक्रों में पथराव व नारेबाजी हो चुकी थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Violence Clash Seven policemen were in front of a crowd of thousands for 45 minutes
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
जांबाज सिपाही ने जीप से उपद्रवियों को दौड़ाया
बवाल के वक्त सद्भावना चौकी पर महज सात पुलिसकर्मी थे। भीड़ को पथराव करते हुए खुद की ओर बढ़ता देख बेकनगंज थाने में तैनात जीप चालक मुश्ताक खां जीप में अकेले बैठकर एनाउंसमेंट करते रहे। जब भीड़ नहीं मानी और पथराव तेज कर दिया तो उन्होंने जीप की गति बढ़ाकर उपद्रवियों को दौड़ा लिया। 
 
Kanpur Violence Clash Seven policemen were in front of a crowd of thousands for 45 minutes
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवी जीप से डर पथराव करते हुए पेंचबाग स्थित चमड़ा मंडी की ओर भाग निकले। जब मुश्ताक से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा उग्र थी। उन्हें इससे बेहतर कुछ और समझ नहीं आया। उनके लिए लोगों को सुरक्षित करना प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
Kanpur Violence Clash Seven policemen were in front of a crowd of thousands for 45 minutes
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
फोर्स संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी पूर्वी
एसीपी अनवरगंज की सूचना पर पास में मौजूद फोर्स संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास ने भी उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करना शुरू किया, लेकिन भीड़ लगातार पुलिस टीम पर पथराव करती रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed