सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Murder Constables Younger Sister Strangled to Death Body Dumped Near Hillside

Mahoba Murder: रात दो बजे का CCTV फुटेज, किसके बुलावे पर अंधेरे की ओर बढ़ी युवती? मौत के पीछे छिपे हैं कई राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 15 Apr 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: महोबा में सिपाही की बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती की सात जुलाई को शादी होनी थी, लेकिन सोमवार रात घर से निकलने के बाद उसका शव पहाड़ी के पास मिला। बताया जा रहा है कि रात दो बजे के बाद युवती अकेली घर से निकलते दिखी है।

Mahoba Murder Constables Younger Sister Strangled to Death Body Dumped Near Hillside
परिजनों से जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महोबा जिले में शहर के एक मोहल्ले में सोमवार की देर रात सिपाही की छोटी बहन की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी घर से 300 मीटर दूर पहाड़ी के जंगल में शव फेंककर भाग गया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती का भाई जनपद सोनभद्र में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

Trending Videos

युवती पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी परिजन ने तय कर दी थी। सात जुलाई को बरात आना थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। सोमवार रात युवती परिजन के साथ घर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से करीब 300 मीटर दूर मिला शव
देर रात जब परिजन सो गए तो युवती घर से निकल गई। मंगलवार सुबह छह बजे परिजन उठे तो युवती गायब मिली। खोजबीन करने पर घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे उसका शव मिला। युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे और उसकी आंख स्पष्ट नहीं दिख रही थी।

मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि
सूचना पर अपर एसपी वंदना सिंह, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय, फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। युवती के भाई ने बताया कि बहन कक्षा 12 तक पढ़ी थी और सात जुलाई को उसकी शादी होना थी।

कुछ संदिग्ध लोगों के नाम आए हैं सामने
मार्च माह में उसकी सगाई हो गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवती का शव मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।

रात दो बजे के बाद युवती घर से अकेली निकली
जांच में जुटी पुलिस ने घर के बगल में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। बताया जा रहा है कि रात दो बजे के बाद युवती अकेली घर से निकलते दिखी है। जहां युवती का घर हैं वह आबादी का आखिरी हिस्सा है। इसके बाद खाली जमीन पड़ी है और पहाड़ है।

तीन लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने परिजन को एक साथ बैठाकर उनसे बातचीत की। पुलिस ने यह जानना चाहा कि युवती किन-किन लोगों को जानती व पहचानती थी और परिजन को किस पर शंका है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed