सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kidney Scam Details Sought on Nursing Homes Involved in Controversies and Uproar Over Past Three Years

UP: 'मौत का सौदागर' बने शहर के अस्पताल? पुलिस खंगाल रही है पुराने हंगामों और 'लाशों' का हिसाब, ऐसे होता था खेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 15 Apr 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस किडनी रैकेट की कड़ियां जोड़ने के लिए उन नर्सिंगहोमों की डिटेल जुटा रही है, जहां पिछले तीन साल में मरीजों की मौत पर बवाल हुआ था। शक है कि इन अस्पतालों में चोरी-छिपे किडनी ट्रांसप्लांट किए जा रहे थे।

Kanpur Kidney Scam Details Sought on Nursing Homes Involved in Controversies and Uproar Over Past Three Years
रोहित, शिवम और आहूजा हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में पिछले तीन साल में कल्याणपुर, काकादेव, रावतपुर, पनकी क्षेत्र के जिन नर्सिंगहोम में बवाल और हंगामा हुआ था, उनकी डिटेल जुटाई जा रही है। पुलिस वहां जान गंवाने वाले मरीजों की जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस को ऐसे मरीजों के किडनी डोनर और रिसीवर होने की संभावना है। इसके साक्ष्य आरोपियों से पूछताछ में सामने आए हैं। पुलिस उनके पूर्व के नर्सिंगहोम संचालकों से पूछताछ कर सकती है।

Trending Videos

केशवपुरम, मसवानपुर, रावतपुर, पनकी, सचेंडी, काकादेव के कई नर्सिंगहोम में मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां परिजनों ने हंगामा किया था जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। कुछ नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। उनको सीज किया गया था लेकिन कुछ महीने बाद फिर से संचालित हो गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में 2023 से अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट होने की जानकारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नर्सिंगहोम का इशारा किया, लेकिन वह अब बंद हो चुके हैं
यह सर्जरी कल्याणपुर, काकादेव, रावतपुर और पनकी क्षेत्र में होने की आशंका है। इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। जेल गए शिवम अग्रवाल, परवेज सैफी, रोहित तिवारी ने कुछ नर्सिंगहोम का इशारा किया है, लेकिन वह अब बंद हो चुके हैं। उनकी जगह दूसरे नर्सिंगहोम संचालित हो रहे हैं या संचालक बदल गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट होता था।

Kanpur Kidney Scam Details Sought on Nursing Homes Involved in Controversies and Uproar Over Past Three Years
वायरल चैट और किडनी कांड के मरीज आयुष चौधरी की जांच करते प्राचार्य डॉ. संजय काला और अन्य - फोटो : Amar ujala

डोनर और किडनी रोगियों की जुटाई जा रही है जानकारी
इसके बाद किडनी रोगी और डोनर को अलग-अलग अस्पतालों में रखा जाता था। यहां के पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्टाफ को मरीज के गालब्लाडर, पेट में गांठ, हार्निया आदि की दिक्कत बताई जाती थी। केवल निर्धारित पैरामेडिकल स्टाफ ही उसकी देखरेख और दवाओं को ब्योरा रखता था। ऐसे डोनर और किडनी रोगियों की जानकारी के लिए 2023 से अब तक इन क्षेत्रों के नर्सिंगहोम की जानकारी जुटाई जा रही है।

तीन साल में कल्याणपुर, रावतपुर, पनकी, काकादेव के जिन नर्सिंगहोम में बवाल हुए थे उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहां मरने वाले की डिटेल तैयार हो रही है। उससे काफी कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी।  -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम

Kanpur Kidney Scam Details Sought on Nursing Homes Involved in Controversies and Uproar Over Past Three Years
इसी अस्पताल में चल रहा था किडनी कांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मामले में टीमें हरदोई और प्रयागराज रवाना
कानपुर शहर में अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट के फरार आरोपी नवीन पांडेय और शिवम यादव की तलाश तेज हो गई है। पुलिस की दो टीमें हरदोई और प्रयागराज के लिए रवाना हुई हैं। शिवम यादव ट्रांसप्लांट में दवाएं, इंजेक्शन और अन्य सामान मुहैया कराता था, जबकि नवीन पांडेय की गिरफ्तारी से अन्य डोनर व रिसीवर की जानकारी सामने आ जाएगी।

अलग-अलग शहरों के थे डोनर
कमिश्नरी पुलिस को शिवम अग्रवाल, परवेज सैफी और रोहित तिवारी से कई जानकारियां मिली हैं जिस पर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शिवम अग्रवाल, परवेज सैफी के बाद रोहित तिवारी ने भी नवीन पांडेय के बारे में कई जानकारी दी हैं। उसने कई किडनी रोगियों को डोनर दिलाए हैं।

Kanpur Kidney Scam Details Sought on Nursing Homes Involved in Controversies and Uproar Over Past Three Years
डॉ. अमित, डॉ. अफजल और डॉ. वैभव - फोटो : amar ujala

रोहित तिवारी ने शिवम अग्रवाल के बारे में बताया
यह डोनर अलग-अलग शहरों के थे। उनको दिल्ली एनसीआर में ले जाया गया था। नवीन पांडेय के पकड़े जाने से शहर के अन्य नर्सिंगहोम में हुए किडनी ट्रांसप्लांट की जानकारी सामने आ जाएगी। रोहित तिवारी ने हरदोई के बिलग्राम के शिवम अग्रवाल के बारे में बताया है। उसका कहना है कि शिवम अग्रवाल ही ट्रांसप्लांट के लिए दवाएं, इंजेक्शन और अन्य उपकरण लेकर आता था।

शिवम और रोहित का कस्टडी रिमांड लेगी पुलिस
सर्जरी मुदस्सर अली सिद्दीकी करता था। एनेस्थीसिया देने की जिम्मेदारी कुलदीप सिंह राघव और राजेश तोमर पर थी।  शिवम यादव की तलाश में टीमें हरदोई और नवीन पांडेय के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस शिवम अग्रवाल और रोहित तिवारी का पुलिस कस्टडी रिमांड लेगी।

Kanpur Kidney Scam Details Sought on Nursing Homes Involved in Controversies and Uproar Over Past Three Years
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

अब तक 10 आरोपी गए जेल
अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट मामले में डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, राजेश तोमर, परवेज सैफी और रोहित तिवारी जेल गए हैं। डॉ. वैभव, डॉ. अफजल, मुदस्सर अली सिद्दीकी, डॉ. अमित, नवीन पांडेय, शिवम यादव समेत लखनऊ के कुछ डॉक्टरों की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed