{"_id":"62a201c5315d045e62008e95","slug":"kanpur-violence-section-144-implemented-in-kanpur-police-guarded-everywhere-drone-surveillance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: कानपुर में धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: कानपुर में धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, ड्रोन से हो रही निगरानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:51 PM IST
सार
कानपुर हिंसा मामले में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। इसके तहत शहर में गुरुवार शाम से ही धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही,संवेदनशील और हिंसा प्रभावित इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कानपुर में हिंसा और बवाल के बाद पहली जुमे की नमाज को लेकर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। हिंसा प्रभावित क्षेत्र के अलावा संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर ली गई हैं, जिससे पिछली बार की तरह कोई भी अप्रिय घटना न हो।
पुलिस प्रशासन के अफसरों ने गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक भी की। जिसमें शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही दंगा नियंत्रण स्कीम लागू कर मॉकड्रिल किया गया। नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद नई सड़क इलाके में हिंसा हुई थी। तब से पूरा इलाका छावनी बना हुआ है। यही वजह है कि शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Trending Videos
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था ने शहर में धारा-144 लागू कर दी है। यानी एक साथ पांच या इससे अधिक लोगों की भीड़ जुटने की अनुमति नहीं है। इसी तरह से अनुमति के बगैर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। एहतियात के तौर पर यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारी पुलिस बल की तैनाती
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि 17 कंपनी पीएसी के अलावा आरएएफ की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा पुलिस के जवाब मुस्तैद रहेंगे। आसपास जिलों से भी पुलिस बल आया है। हर तरफ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर व ज्वाइंट सीपी हर वक्त इसकी निगरानी करेंगे।
4 of 5
संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
सीसीवीटी दुरुस्त, ड्रोन से भी निगरानी
संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों को चिन्हित किया गया है। पुलिस के पास एक एक रिकॉर्ड है कि कहां कहां कैमरे हैं। कुछ कैमरे कंट्रोल रूम से भी जोड़े गए हैं। वहीं कुछ गुप्त कैमरे लगाए गए हैं। जिनसे निगरानी की जाएगी। इसी के साथ ड्रोन से निगरानी लगातार जारी है। शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
- फोटो : अमर उजाला
शांति बनाए रखने की अपीलें जारी
पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वह शांति बनाए रखें। सोशल मीडिया के जरिये भी शांति की अपील संबंधी मैसेज भेजे जा रहे हैं। पीस कमेटी की बैठक में भी नमाज अदा कर शांति से वापस घर या अपने काम पर जाने की अपील की गई है। पुलिस ने पूरे शहर में कीरब सौ संवेदनशील प्वाइंट व डेढ़ सौ गलियां चिन्हित की हैं। इन पर खास नजर रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।