फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमाः यहां लाखों भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी, महत्व भी बड़ा है इस त्योहार का

Sat, 04 Nov 2017 02:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
kartik poornima celebration in kanpur and other cities
कार्तिक पूर्णिमा
कार्तिक पूर्णिमा पर शनिवार को लाखों भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। आज के दिन लोग घरों में तुलसी की पूजा विधि विधान से करते हैं।  


बाबा सागर व दुर्वासा आश्रम में लगा मेला
कानपुर देहात जिले में आज कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी व सेंगुर नदी में स्नान किया। वहीं, कुछ श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए बिठूर भी पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू कर दिए गए हैं। अखंड रामायण व भागवत कथा, भंडारा आदि के आयोजन हो रहे हैं। बाबा सागर व दुर्वासा आश्रम में लगने वाले मेले में दुकानदार भी भारी संख्या में पहुंच गए हैं। 
 

kartik poornima celebration in kanpur and other cities
कार्तिक पूर्णिमा

ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस दिन गंगा स्नान के साथ ही सूर्य को जल देना भी शुभ होता है। साथ ही सूर्य मंत्र का जाप भी करने से फल प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन शिव भगवान ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का अंत किया था। राक्षस के अंत के बाद महादेव की पूजा त्रिपुरारी के रूप में होने लगी। मान्यता है कि इसी दिन कृतिका नक्षत्र में भोलेनाथ के दर्शन मात्र से व्यक्ति सात जन्मों तक धनी और ज्ञानी होता है। 

kartik poornima celebration in kanpur and other cities
कार्तिक पूर्णिमा

इस दिन चंद्रमा जब आकाश में उदित हो रहा हो ठीक उसी समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन कृतिकाओं का पूजन करने से भोले भंडारी प्रसन्न होते हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik poornima celebration in kanpur and other cities
कार्तिक पूर्णिमा
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से भी पूरे वर्ष स्नान करने का फाल मिलता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से पूरे वर्ष स्नान के बराबर फल मिलता है।  
 
विज्ञापन
kartik poornima celebration in kanpur and other cities
कार्तिक पूर्णिमा
इस पूर्णिमा पर शास्त्रों का भी बड़ा महत्व होता है। शिव भक्तों में इस पूर्णिमा का महत्व इसलिए है क्योंकि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक महाबलशाली असुर का वध किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed