{"_id":"6a81b4cca7f86c8bf308c09f","slug":"kanpur-elderly-man-run-over-by-roadways-bus-on-gt-road-death-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बुजुर्ग को जीटी रोड पर रोडवेज बस ने कुचला, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बुजुर्ग को जीटी रोड पर रोडवेज बस ने कुचला, मौत से मचा कोहराम
Sun, 16 Aug 2026 06:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
इसी बस से कुचलकर गई जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर मेंं इंद्रानगर कट के पास जीटी रोड पर शनिवार दोपहर रोडवेज बस ने इंद्रानगर बिनुआपुर निवासी राकेश यादव (56) को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के अनुसार वह सब्जी लेने के लिए निकले थे। राकेश घर पर चट्टा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके बड़े भाई राजेश ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने राकेश को रुपये देकर कल्याणपुर बाजार से सब्जी लाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद इंद्रानगर कट के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। शाम तक राकेश के घर न लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह परिजन गुमशुदगी की सूचना देने कल्याणपुर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने अज्ञात शव की फोटो दिखाई जिसके बाद उनकी पहचान हो सकी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि भाई की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन