फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: शादी को यादगार बनाने के लिए लोग अपना रहे ये नये-नये तरीके

Sat, 04 Nov 2017 12:19 PM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
To make wedding memorable, London Bridge and Statue of Liberty will be on Glamor
थीम आधारित शादी

कौन नहीं चाहता अपनी शादी को यादगार बनाना। इस खास लम्हे को और खास बनाने के लिए नई-नई थीम पर पार्टियां हो रही हैं। ये थीम पार्टी में चार चांद लगा रही हैं। इन दिनों लंदन ब्रिज थीम, डायमंड थीम, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी थीम और राजस्थानी थीम चलन में हैं।

To make wedding memorable, London Bridge and Statue of Liberty will be on Glamor
थीम आधारित शादी
कानपुर शहर के इवेंट मैनेजर इस तरह के कार्यक्रम करा रहे हैं। इनका खर्चा दो लाख से लेकर तीन लाख रुपये तक आता है। आप भी जानें क्या है इन पार्टियों में खास। पढ़ें ऐश्वर्या द्विवेदी की रिपोर्ट
 
To make wedding memorable, London Bridge and Statue of Liberty will be on Glamor
थीम आधारित शादी
स्वरूप नगर स्थित एक इवेंट ऑफिस के मैनेजर शुभांक गुप्ता ने बताया कि इस बार लंदन ब्रिज थीम काफी ट्रेंड में है। दो लाख के बजट से तैयार होने वाली इस थीम में समारोह स्थल पर लंदन ब्रिज बनाया जाता है। इसमें एक ओर से दूल्हा तो दूसरी ओर से दुल्हन चढ़ती है। इस ब्रिज की ऊंचाई 10 से 15 फीट तक की होती है। इसमें शानदार लाइटिंग का इस्तेमाल किया जाता है, जो शादी में चार चांद लगाती है। एलईडी टीवी के माध्यम से खास पल की झलकियां भी दिखाई जाती हैं। पिछले साल इस थीम पर एक शादी हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
To make wedding memorable, London Bridge and Statue of Liberty will be on Glamor
थीम आधारित शादी
इस थीम में दुल्हन की एंट्री पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें डायमंड नुमा एक सुंदर आकृति बनाई जाती है। इसे समारोह स्थल पर रखा जाता है। जयमाल के समय दुल्हन इसी से निकलती है। यह एंट्री देखने लायक होती है। करीब ढाई लाख से तैयार होने वाली इस पार्टी में शानदार लाइटिंग में की जाती है। 
 
विज्ञापन
To make wedding memorable, London Bridge and Statue of Liberty will be on Glamor
थीम आधारित शादी
इसमें समारोह स्थल के बीचोंबीच 15 से 30 फीट का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाया जाता है। इसमें दूल्हा दुल्हन खड़े होकर एक-दूसरे को जयमाल पहनाते हैं। विदेशी फूलों से इसकी सजावट की जाती है। इस थीम पर करीब दो लाख रुपये में पार्टी हो जाती है। इस थीम की पार्टी में शहर में दिसंबर में होनी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed