फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इन शहरों में लगातार बढ़ रहा तापमान, मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Thu, 06 Jun 2019 06:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jun 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
latest weather department news, summer season risk in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, कन्नौज, फतेहपुर आदि शहरों में पिछले करीब एक सप्ताह से दिन और रात के समय बादलों का आना जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार कम हैं। इस बीच पारा तेजी से बढ़ रहा है।
latest weather department news, summer season risk in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री तक पहुंच गया। जून में सामान्य न्यूनतम तापमान 25 डिग्री माना जाता है। इस हिसाब से रात में सामान्य से 3.6 डिग्री तापमान अधिक चल रहा है। 
latest weather department news, summer season risk in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक पूर्वी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी रहेगा। दिन में धूप कड़ी होने की वजह से हवा में नमी की मात्रा पांच प्रतिशत कम होकर 58 प्रतिशत आ गई। रात में भी नमी में एक प्रतिशत की कमी आई है। रात के समय नमी 39 प्रतिशत रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह काफी गंभीर स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
latest weather department news, summer season risk in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
20 जून के बाद मानसूनी बारिश संभव
मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के बाद मानसूनी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। यूपी के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में मानसून पांच दिन लेट आने की बात कही जा रही है। आम तौर पर यहां 15 जून तक मानसूनी बारिश शुरू होती रही है। इस बार इसमें देरी होगी। मौसम विशेषज्ञ नौशाद खान इसकी वजह जलवायु परिवर्तन बताते हैं। उनका कहना है कि इस बार प्री मानसून बारिश भी कम हुई है।
विज्ञापन
latest weather department news, summer season risk in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
पिछले 10 वर्षों में जून में हुई मानसूनी बारिश (मिमी में)  
2017..50.8 
2016..113.4
2015..49.9
2014..25.3
2013..352.6
2012..4.6
2011..179
2010..47.6
2008..308.8
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed