फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गठबंधन हो या न...सलमान लडे़ंगे चुनाव...निर्णय हो गया, सीट बटवारे पर लुईस खुर्शीद ने दी नई हवा

Sun, 09 Sep 2018 10:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Louis Khursheed said salman khurshid wil be candidate from farrukhabad in lok sabha election
लुईस खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से लुईस खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए अनाज भेज रही है। सवाल दागे कि जिला स्तरीय भाजपा सांसद और विधायक क्या कर रहे हैं। उनको बाढ़ पीड़ितों की कोई चिंता नहीं है। कहा कि वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने आई हैं। पानी कम होने पर गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगवा कर दवा वितरण कराएंगी। पेट्रो मूल्य वृद्धि पर कहा कि 10 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ता बाजार बंद कराएंगे। वह खुद सड़क पर उतरेंगी।




 
Louis Khursheed said salman khurshid wil be candidate from farrukhabad in lok sabha election
लुईस खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
एससीएसटी एक्ट में हुए संशोधन के सवाल पर कहा कि भाजपा भ्रमित हो गई है। वह मंदिर, दलित या सवर्ण जाति का मुद्दा उठाती है। कहा कि भाजपा की नाव डगमगाने लगी है। जिस कानून का इस्तेमाल गलत होने की आशंका हो, उसमें संशोधन होना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनका इस्तेमाल कर रही है। मीडिया को भी सवालों के घेेरे में खड़ा किया।

 
Louis Khursheed said salman khurshid wil be candidate from farrukhabad in lok sabha election
लुईस खुर्शीद
उन्होने कहा कि पूर्व पीएम की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह किलोमीटर पैदल चलने पर ज्यादा फोकस किया गया। वार्ता के बाद लुईस खुर्शीद ने अमृतपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में खाद्य सामग्री बांटी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, श्रीनरायन त्रिवेदी उर्फ टल्ल मास्टर, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव समेत अन्य लोग रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Louis Khursheed said salman khurshid wil be candidate from farrukhabad in lok sabha election
सलमान खुर्शीद
गैर भाजपा दलों के बीच गठबंधन हो या न हो, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। इसका निर्णय हो गया है। रविवार को पत्रकार वार्ता में सलमान की पत्नी व पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने यह दावा कर लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर नई हवा दे दी। पत्रकार वार्ता में वह प्रदेश सरकार के बजाय जिले के भाजपा नेताओं को निशाना बनाती रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed