{"_id":"58b4302c4f1c1b92648307f4","slug":"mahashivratri-utsav-in-hameerpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें, यूपी में कैसे लगा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें, यूपी में कैसे लगा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का तड़का
Wed, 01 Mar 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड और हॉलीवुड के चर्चित कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हमीरपुर में महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का भी तड़का लग गया। मंच पर हिन्दी और अंग्रेजी फिल्मों के कलाकारों को देखते ही दर्शक हैरान हो गए।
सरीला हमीरपुर में आोजित शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर बॉलीवुड कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाए। वहीं असरानी ने अपने अंदाज में ‘अंगेजों के जमाने के जेलर हैंं हम’ जैसे डायलॉग्स से दर्शकों को बेकाबू कर दिया।
तस्वीरों में देखें, यूपी में कैसे लगा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का तड़का
2 of 5
फिल्म अभिनेता असरानी
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में आयोजित हुई बॉलीवुड नाइट का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति ने दीप जलाकर किया। फिल्मी दुनिया के हास्य कलाकार असरानी के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों की दिल की धड़कने बढ़ गईं। असरानी ने अपनी फिल्मों के डॉयलाग सुनाकर दर्शकों के दिल को छू लिया। और बुंदेलखंड की धरती में फिर आने का वादा किया।
तस्वीरों में देखें, यूपी में कैसे लगा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का तड़का
3 of 5
अभिनेता तुषार कपूर
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने अपने पिता जितेंद्र के गीत नैनो में सपना सपनों में सजना, सजनी का दिल आ गया गीत पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के बीच-बीच में बॉलीवुड से आए हेमंत बृजवासी व माधवी श्रीवास्तव ने कई फिल्मी गीत पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, यूपी में कैसे लगा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का तड़का
4 of 5
हॉलीवुड एक्ट्रेस मरियम जकारिया
- फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड की अदाकारा मरियम जकारिया ने पल्लू के पीछे दबाकर रखा है व अन्य फिल्मी गीतों पर अपनी मनमोहक अदाओं के जलवे दिखाए। बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी ने मैने अपने ऊपर मेकअप कर लिया व अपनी फिल्म ओम शांति ओम के गीत पर नृत्य पेश कर दर्शकों को ठुमके लगाने पर मजबूर किया। राजा रेंचों जूनियर कपूर ने भी फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश कर डॉयलाग मारे। फिल्म अभिनेताओं की एक्टिंग के लिए जाने माने कलाकार नादेश ने भी देवानंद, राजकुमार की एक्टिंग प्रस्तुत की।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, यूपी में कैसे लगा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड का तड़का
5 of 5
हमीरपुर में शिवरात्रि महोत्सव के दौरान बेकाबू भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़ का काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर सपा नेता पुष्पेंद्र यादव, ज्वांइट मजिस्ट्रेट जोगद्र सिंह, सीओ वैभव पांडेय, एसडीएम महोबा प्रबुद्ध सिंह, डा.श्रेया आदि मौजूद रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।