सब्सक्राइब करें

चित्रकूट में लगातार बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर, हर पल मंडरा रहा मौत का साया

यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Mandakini river water level increased due to continuous rain in Chitrakoot
बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लगातार 12 घंटे की बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यहां जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी का पानी दुकानों में घुस गया है और सड़कों पर नाव चलने की नौबत आ गई है।

Trending Videos
Mandakini river water level increased due to continuous rain in Chitrakoot
बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट व आसपास के क्षेत्र में रात लगभग 2 बजे से अब तक जारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर है। रामघाट के पास दुकानों में नदी का पानी भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandakini river water level increased due to continuous rain in Chitrakoot
बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रमोद वनवास, जानकी कुंड में कई तीर्थ यात्री नदी के पानी में फंसे हैं लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। इसके अलावा मानिकपुर की बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
Mandakini river water level increased due to continuous rain in Chitrakoot
बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर जलभराव से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। चित्रकूट के राजापुर तहसील में 12 बजे रात से हो रही मूसलाधार बारिश से कच्चे घरों के गिरने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
Mandakini river water level increased due to continuous rain in Chitrakoot
बारिश से बढ़ा मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
लोग रात से ही अपने-अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। लगातार बारिश होने से जन-जीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। लोगों की जान पर बन आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed