{"_id":"5bfe6973bdec2241b2773130","slug":"many-bollywood-actress-disturbed-after-releasing-of-film-lajja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेखा, माधुरी, महिमा और मनीषा 'लज्जा' की वजह से फंसी थीं कोर्ट केस के चक्कर में, हैरान करेगी ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा, माधुरी, महिमा और मनीषा 'लज्जा' की वजह से फंसी थीं कोर्ट केस के चक्कर में, हैरान करेगी ये कहानी
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Nov 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'लज्जा' के बाद केवल डायरेक्टर ही नहीं सभी 8 फेमस कलाकार कोर्ट केस के चक्कर में फंस गए थे। गिरफ्तारी तक की नौबत आ चुकी थी। सच्ची घटनाओं को आधार बनाकर तैयार हुई लज्जा फिल्म की कहानी जितनी जबरदस्त थी उससे भी ज्यदा हैरानी फिल्म के रिलीज होने के बाद कलाकारों को हुई थी।
डेमो पिक
भवानीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते 3 हत्याएं
कानपुर के भवानीपुर कांड पर बनी फिल्म 'लज्जा' के डायरेक्टर समेत फिल्म के आठ कलाकारों पर गिरफ्तारी का संकट मंडराने लगे थे। इनकी गिरफ्तारी के खिलाफ मिला स्टे हाईकोर्ट ने समाप्त कर दिया था। कानपुर देहात के एडीजे प्रथम की अदालत में सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

कानपुर नगर के चौबेपुर के पास भवानीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते तीन हत्याएं हुई थीं। यह मामला कानपुर देहात के एडीजे प्रथम की अदालत में सुनवाई पर चल रहा है। इसी हत्याकांड पर राजकुमार संतोषी ने 'लज्जा' फिल्म बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मामला अदालत में सुनवाई पर चल रहा था। इस मामले पर फिल्म बनाना अदालत की अवमानना कहा गया। इसी आधार पर मुकदमे के पक्षकार की ओर से फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, कलाकार जैकी श्राफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, अभिनेत्री रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला व महिमा चौधरी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दाखिल किया था। इस मामले में तत्कालीन न्यायाधीश ने सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। इसके विरोध में आरोपी कलाकार हाईकोर्ट चले गये, वहां से उन्हें स्टे मिल गया था।
विज्ञापन
डेमो पिक
बदले की आग में हुई थीं तीन हत्याएं
कानपुर नगर के चौबेपुर के पास भवानीपुर गांव में सुरेंद्र सविता व ऊषा यादव ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। आरोप था कि 5 जुलाई 1999 को लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के की मां सियादुलारी की हत्या कर दी। बदले में लड़के पक्ष के लोगों ने 1 दिसंबर 1999 को लड़की की मां की हत्या कर दी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने साल 2000 में लड़के के चाचा की हत्या कर दी थी।