फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यों से भरा है ये मंदिर, पूजा-पाठ में चढ़ते हैं ईंट-पत्थर

Fri, 14 Apr 2017 10:25 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
mysterious temple of Kanpur
आशा देवी मंदिर
भगवान राम ने जब माता सीता का परित्याग किया था, तब वह वाल्मीकि आश्रम जाने से पहले मां भगवती के पास प्रार्थना के लिए गईं थीं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बेटों लव-कुश की जन्मस्थली बिठूर से महज कुछ दूरी पर स्थित आशा देवी मंदिर माता सीता के प्रार्थना का स्थान हुआ करता था। ऐसी मान्यता है कि सीता ने धरती में समाने से पहले यहां पूजा की थी।  
mysterious temple of Kanpur
आशा देवी मंदिर
कानपुर के कल्याणपुर थाने के पास बने आशा देवी मंदिर की अनोखी मान्यता है। यहां भक्त फल या भोग नहीं बल्कि ईंट पत्थर चढ़ाते हैं। लोगों का मानना है कि इससे माता खुश हो जाती हैं और उनकी मुरादें पूरी कर देती हैं। आशा दूज के दिन यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।  
mysterious temple of Kanpur
आशा देवी मंदिर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने जब माता सीता का त्याग किया था, तब वह बाल्मीकि आश्रम जाने से पहले यहांं रुककर माँ भगवती की प्रार्थना की थी। सीता माता ने यहां भगवान राम के लिए आश लगाई थी।  मंदिर में माता की मूर्ति नहीं बल्कि शिला रखी हुई है, जिसकी पूजा की जाती है। महिलाएं माता की पूजा में ईंट-पत्थर के साथ-साथ पूरेे श्रंगार का सामन चढ़ाती हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious temple of Kanpur
आशा देवी मंदिर
मंदिर की विशेषता है कि यहां श्रद्धालु खुले में पूजा करते हैंं। कई बार मंदिर में छत ढालने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार छत टूटकर गिर जाती थी। कोई भी मौसम हो भक्‍त यहां खुले में ही माता की पूजा करते हैं। 
विज्ञापन
mysterious temple of Kanpur
आशा देवी मंदिर
भक्त गीता श्रीवास्तव की मानें तो मंदिर में माता से आस लगाकर कुछ मांगने से वह एक साल के अंदर पूरी हाे जाता है। उनके अनुसार एक बार उनकी बेटी की तबियत खराब हो गई थी, डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था। इस मंदिर में आकर ईंट रख कर मन्नत मांगी और बेटी ठीक हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed