{"_id":"590db2b44f1c1b771c4419b8","slug":"mysterious-tunnel-of-fatehpur-khajuha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘रहस्यमयी सुरंग’ में जो गया वो नहीं आया वापस, सैकड़ों लोग आज भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रहस्यमयी सुरंग’ में जो गया वो नहीं आया वापस, सैकड़ों लोग आज भी लापता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 May 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमय सुरंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में एक ऐसी रहस्यमयी सुरंग आज भी मौजूद है जहां जाने वाले कभी लौटकर वापस नहीं आये। सुरंग के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस सुरंग को 350 साल पहले मुगल शासक औरंगजेब ने बनवाया था। इसका नाम बागबाद शाही है। फतेहपुर जिले के खजुहा गांव में आज भी ये मौजूद है।
रहस्यमय सुरंग
खजुहा गांव के हर्षित, विनोद और नारायण मिश्रा की मानें तो एक बार गांव में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। बारात में आए सौ से ज्यादा लोग इस सुरंग को देखने के लिए अंदर अंदर घुस गए लेकिन आज तक लौटकर वापस नहीं आए।
रहस्यमय सुरंग
गांव के ही बृजबिहारी बाजपेयी की मानें तो ये सुरंग कोलकाता से पेशावर तक जाती है। हालांकि, अब इसे बंद करा दिया गया है। जानकार बताते हैं कि उस वक्त यहां पर शाहजहां के बेटे शाहशुजा का राज था। औरंगजेब ने इसे हड़पने को के लिए अनेक बार यहां पर अटैक किया लेकिन पराजित हुआ। इसके बाद 5 जनवरी, 1659 को औरंगजेब ने फिर से यहां पर अटैक किया और शाहशुजा को पराजित कर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहस्यमय सुरंग
औरंगजेब ने जीत की खुशी में यहां जश्न मनाया और इस बागबादशाही को तैयार करवाया। बागबादशाही में पूरब दिशा की ओर तीन मीटर ऊंचे चबूतरे में दो बारादरी तैयार की गई हैं। इनमें बड़े कमरे भी बनाए गए थे, जो बारादरी बनी थी उसके सामने एक सुंदर तालाब बनाया गया था।
विज्ञापन
रहस्यमय सुरंग
एक कुआं भी तैयार किया गया है, जोकि बागबादशाही के बीच में बना हुआ है। बागबादशाही के चारों ओर ऊंची-ऊंची दीवारें और बुर्ज तैयार किए गए थे। जानकारों के मुताबिक इन्हीं बारादरी में औरंगजेब रहता था, जबकि बारादरी के सामने बगीचा हुआ करता था।