फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब पीकर हंगामा कर रहे बेटे को रोकना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, दर्दनाक मौत 

Wed, 28 Nov 2018 08:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
painful death of old man in hameerpur
डेमो पिक
शराब पीकर हंगामा कर रहे बेटे को रोकना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। पुत्र ने पिता को उठाकर खड़ंजे में पटक दिया। नाती ने दौड़कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन जब तक उन्हें अस्पताल लेकर जा पाते उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना को पुलिस स्वाभाविक मौत करार दे रही है।   

 

painful death of old man in hameerpur
डेमो पिक

हमीरपुर स्थानीय कोतवाली के ब्रम्हाडेरा गांव निवासी रामकिशुन (70) के चार पुत्र जगदीश, रामसजीवन, रामदास उर्फ कल्लू व रामसिंह हैं। रामकिशुन छोटे पुत्र रामसिंह के साथ रहता था जबकि अन्य बेटे अलग-अलग रहते हैं। रामकिशुन की पुत्री रामश्री भी काफी सालों से अलग घर बनाकर रह रही है। उसने पुत्र जन्म के बाद सोमवार को छठी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में परिजनों नाते रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोग शामिल हुए।

painful death of old man in hameerpur
डेमो पिक

मृतक के बड़े पुत्र जगदीश ने बताया कि रात करीब दस बजे कार्यक्रम में शामिल होकर रामदास उर्फ कल्लू अपने बच्चों को लेकर घर पहुंचा। वह दरवाजे में खड़े होकर नशे में गाली गलौज करने लगा। इसी बीच पिता रामकिशुन घर से खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने निकला। तभी गाली दे रहे पुत्र रामदास को मना किया। इस पर रामदास आग बबूला हो गया और उसने वृद्घ पिता को उठाकर खंड़जे पर पटक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
painful death of old man in hameerpur
डेमो पिक

घटना देख रहे उसके भाई राम सिंह के बेटे अंकित ने दौड़कर परिजनों को जानकारी दी। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते उसकी मौत हो गई। बताया कि अभी वह परिवार के लोगों से विचार विमर्श कर रहा है। इसके बाद आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर देगा। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में रोना पीटना मच गया।

विज्ञापन
painful death of old man in hameerpur
डेमो पिक

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा जा रहा है। मृतक का छोटा पुत्र रामसिंह अलग रहता है। जिस पर वह किसी खुन्नस के कारण भाई रामदास को फंसाना चाहता है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed