{"_id":"5cf91f1ebdec2207167eefb3","slug":"pm-modis-cabinet-minister-big-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट की इस मंत्री ने क्यों कहा मेरा मंत्रालय बदल गया है, फिर बोल दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी कैबिनेट की इस मंत्री ने क्यों कहा मेरा मंत्रालय बदल गया है, फिर बोल दी इतनी बड़ी बात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद वो पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंची केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हमीरपुर में करीब 49 लाख की लागत से बने आठ शैय्या वाले पोस्टमार्टम हाउस का बुधवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। यहां जिलाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos
साध्वी निरंजन ज्योति पौधरोपण करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यालय आई केंद्रीय राज्यमंत्री का कुरारा, झलोखर, कालपी चौराहा व नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उनके साथ पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त चेयरमैन बाबूराम निषाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि फतेहपुर उनकी कर्मभूमि है तो हमीरपुर जन्मभूमि है। कहा कि वह इस जिले के विकास के लिए काम करेंगी। कहा कि उनका मंत्रालय बदल गया है। अब वह गांवों का विकास कराने में सक्षम रहेंगी। उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया कि इस बार जनता ने खुद चुनाव लड़ा है।
साध्वी निरंजन ज्योति पोस्टमार्टम हाउस का लोकापर्ण करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि अंतिम पंक्ति के उन जैसे लोगों को मंत्री परिषद में जगह मिलेगी। करीब छह वर्ष से निर्माणाधीन पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण आखिरकार हो ही गया। आठ शैय्या वाला एक हॉल बनाया गया है। जो पूरी तरह से वातानुकूलित है। अभी तक शव जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखे जाते थे। अब इसी स्थान पर शव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : Facebook
नए चीर घर में सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया है। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे, भाजपा नेता आशीष पालीवाल व अन्य लोग मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री मूसानगर स्थित अपने आश्रम से दोपहर करीब ड़ेढ बजे मुख्यालय पहुंची।