सब्सक्राइब करें

6 लोगों की मौत का सच, भिड़ंत के बाद घुप अंधेरे मे चीख रहे थे लोग, नहीं थी कोई मदद, सीएम ने जताया खेद

यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
six people died in hardoi road accident
एक्सीडेंट में छह मौतों के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और डीसीएम की भिड़ंत में ट्राली सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। घटना बिल्हौर-कटरा हाईवे पर सदरपुर के निकट हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया, जबकि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


 
six people died in hardoi road accident
हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर सांडी विधायक प्रभाष कुमार मोर्चरी पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम भारतपुरवा निवासी रामप्रकाश की पुत्री माधुरी का विवाह बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सखेड़ा में तय हुआ था। बुधवार रात रामप्रकाश अपनी पुत्री का तिलक चढ़ाने के लिए गांव के ही चंदर का  ट्रैक्टर लेकर ग्रामीणों के साथ सखेड़ा गए थे।

 
six people died in hardoi road accident
इसी डीसीएम से टकराया था ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
तिलक चढ़ाने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से ग्रामीण वापस भारतपुरवा जा रहे थे। रात में लगभग दो बजे बिल्हौर-कटरा हाईवे पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदरपुर के निकट डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत हो गई। घुप अंधेरे के बीच लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाजे आ रहीं थीं। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जबकि डीसीएम भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
six people died in hardoi road accident
हादसे के बाद कुछ ऐसा था माहौल - फोटो : अमर उजाला
घटना से मौके पर कोहराम मच गया। घायलों की सूचना पर ग्रामीण, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटना में विश्रामपाल (58) पुत्र भोला निवासी भारतपुरवा, टेनीपाल उर्फ गंगाराम (60) पुत्र लोहकन निवासी भारतपुरवा, रामशंकर (55) पुत्र सोबरन निवासी ग्राम गुरमई, राजाराम उर्फ राजू पाल (40) पुत्र झब्बर निवासी भारतपुरवा, रिषीपाल (25) पुत्र भैयालाल निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, बालकराम (65) पुत्र सुक्खा निवासी बंधिया थाना सुरसा की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
six people died in hardoi road accident
मृतकों के परिजन और गांव वाले हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में शव आते ही कोहराम मच गया और भीड़ एकत्र हो गई। डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर एसडीएम सदर राकेश कुमार मोर्चरी पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत की। उधर, दूसरी ओर सांडी विधायक प्रभाष कुमार भी मोर्चरी पहुंचे और घटना में मृत लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही साथ यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सर्वहित योजना के तहत मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed