विरोधियों को धूल चटाने के लिए यूपी के चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी,यह थी दौरा टलने की वजह
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब अगले सप्ताह 8 अप्रैल के बाद ही बुंदेलखंड दौरे पर आएंगी। उनके रूट में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। कालपी से ही उनके रोड शो और सभाओं की शुरूआत होगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने बताया कि 8 अप्रैल को जनपद में पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन का कार्यक्रम होते ही प्रियंका गांधी के जनपद के दौरे पर आने की पूरी संभावना है।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी का नामांकन 8 अप्रैल को है, इसलिए प्रियंका अब नामांकन के बाद ही अगले सप्ताह जनपद समेत पूरे बुंदेलखंड का दौरा कर सकती हैं। उनका तय रूट चार्ट पहले ही वाला रहेगा। जिसमें कालपी, आटा, चुर्खी, बावई, कोंच, जालौन, एट और उरई की नुक्कड़ सभाएं, किसानों संग चौपाल और महिलाओं के साथ संवाद के कार्यक्रम जस के तस रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में दौरा टलने की अलग-अलग चर्चाएं हैं। मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी होने को भी दौरा टलने का कारण बताया जा रहा है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 4 अप्रैल को केरल से नामांकन करने जा रहे हैं, जहां पर भी प्रियंका को उनके साथ रहना है। ऐसे में 3 से 5 अप्रैल के बीच बुंदेलखंड का दौरा करना संभव नहीं था।

कमेंट
कमेंट X