{"_id":"5df265ab8ebc3e87943c0ac7","slug":"rain-increased-cold-one-died-due-to-lightning-in-etawah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड, इटावा में बिजली गिरने से एक की मौत, 13 या 14 को बूंदाबांदी के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड, इटावा में बिजली गिरने से एक की मौत, 13 या 14 को बूंदाबांदी के संकेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाएं और कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से बुंदेलखंड समेत सेंट्रल यूपी में ठिठुरन बढ़ने से लोग कांप उठे। बारिश व ठंड से समूचा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र के धौलपुर खेड़ा गांव में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर सुशील कुमार बघेल की आठ वर्षीय बेटी साक्षी की मौत हो गई।
Trending Videos
शाम होते ही जमकर हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में देर शाम को ओला गिरने से मौसम और बेरहम हो गया। वहीं, बरसात से किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसानों के मुताबिक इस बारिश से अगली फसल की सिंचाई के लिए कुछ राहत मिलेगी। हालांकि किसानों का यह भी कहना है कि हल्की बरसात से ही लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में पूरे दिन छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। बांदा में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में बदली छाई रही, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई है। चित्रकूट में शाम को रिमझिम बारिश हुई। महोबा में झमाझम बरसात हुई। हमीरपुर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।
अचानक हुई बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में सुबह धूप निकली, नौ बजे के आसपास बूंदाबांदी हुई। कन्नौज में सुबह से ही सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे रिमझिम बारिश हुई। जालौन में सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। औरैया में बुधवार की रात बारिश हुई। दिन में भी बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद मौसम में बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में शहर व ग्रामीण इलाकों में शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं, फर्रुखाबाद, हरदोई व उन्नाव में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। उधर, कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
