सब्सक्राइब करें

बाइक की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात, दुल्हन मंडप में फेरों के लिए करती रही इंतजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
groom say no to marriage because he did not get bike
दुल्हन करती रही इंतजार नहीं पहुंची बारात - फोटो : अमर उजाला
बाइक की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष वाले बारात लेकर नहीं आए। सजी दुल्हन मंडप में सात फेरों के लिए दूल्हे का इंतजार करती रही। दुल्हन के पिता की शिकायत पर यूपी-112 पुलिस दूल्हा के घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला गया। पिता ने थाने में रिपार्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 


 
Trending Videos
groom say no to marriage because he did not get bike
दुल्हन ने सुनाई आपबीती - फोटो : अमर उजाला
अतर्रा थाना क्षेत्र गांव निवासी पीड़ित ने शुक्रवार को अतर्रा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से तय की थी। सात मई को तिलक में साढ़े पांच लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये का अन्य सामान दिया था। बताया कि 28 नवंबर को बारात आनी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
groom say no to marriage because he did not get bike
अपने पिता के साथ जानकारी देती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
उसने सारी तैयारियां पूरी कर लीं थी। शुक्रवार रात मंडप सज गया व्यवहारी व रिश्तेदार सभी आ गए, लेकिन बरात नहीं आई। बताया कि लड़के वालों ने मौके पर बाइक की मांग की थी, लेकिन फौरी तौर पर उनकी यह मांग वह पूरी नहीं कर पाया। बाद में देने का भरोसा दिलाया।

 
groom say no to marriage because he did not get bike
शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक बरात न आने पर लड़की के पिता ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। बताया कि पुलिस दूल्हा के घर गई तो दरवाजे नहीं खोले। बरात ने आने से उसकी बेटी सदमे में है। सारी तैयारियों में खर्च हुआ पैसा बर्बाद हो गया। उधर, अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उसके के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

 
विज्ञापन
groom say no to marriage because he did not get bike
बारात के न आने के बाद दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दूल्हा लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई 
बल्लान गांव में बरात न ले जाने के मामले में दूल्हा पक्ष ने कुछ और दलील दी है। कोतवाली क्षेत्र गांव निवासी लड़के के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुत्र 20 नवंबर को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। फिर वापस नहीं लौटा। इस तहरीर पर मुरवल पर यहां पुलिस ने 28 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी जांच मुरवल चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed