{"_id":"5b5574824f1c1b51748b6907","slug":"raju-shrivastav-saying-about-football","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल तो गोल है अऊर केतना गोल करिहैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल तो गोल है अऊर केतना गोल करिहैं
राजू श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों कहत हैं की ई दुनिया गोल है... मगर पिछले दिनों सारी दुनिया एक गोल चीज के पीछे पागल रही...। उस चीज का नाम है फुटबॉल...। जी हां हम फुटबॉल वर्ल्ड कप केर बात कर रहे हैं...। हमहुं फाइनल मैच देखत रहें...। किदवई नगर के ननकऊ अउर सीसामऊ के मनोहर भी आय गए...। अच्छा इनका फुटबॉल के बारे मा जादा कुछ पता नहीं रहा...। थोड़ी देर तो ई दुईनो लुल्ल बने टीवी निहारत रहे...। फिर ननकऊ कहे यार ई सब ई गेंद के पीछे काहे दौड़ रहे हैं...। हम कहा गोल करे के खातिर...। तो मनोहर कहिन गोल तो है... अउर केतना गोल करिहैं...। तो हम कहा वइसा गोल नहीं ई दूसर गोल कर रहे हैं...। तबहीं ननकऊ जोर से हंसे लगे...। अरे सब पग्गल एकै गेंदा के पीछे भाग रहा है... यहू कोऊ खेल है...। हमरे हिसाब से सबका एक-एक गेंदा बांट देव... सब आपन-आपन गेंदा लईके खेलें मजे से...। हम कहा अइसा नहीं होता है... तो दुईनो चिरैन्ध बड़बड़ावत चले गए...। हम कहा आता ना जाता.. चुनाव चिन्ह छाता...। खैर हम मजे से मैच देखा...। फ्रांस वर्ल्ड कप जीत गवा...। मजा तो आवा.. मगर हमरे मन मा एक टीस रही कि कास ई वर्ल्ड कप हमार भारत देस जीत जाता...। बताओ सारे दुनिया के देस FIFA खेल रहे हैं.. हमरे यहां यहां FUFA का अलगे गेम चल रहा है...। टीम बने तो कइसे बने..
राजू श्रीवास्तव
ईके दूसर दिन हरभजन सिंह केर स्टेटमेंट आवा कि क्त्रसेशिया देस केर आबादी 65 लाख है...। फिर भी उनकी टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप केर फाइनल तक पहुंच गई रही...। हमरे देस केर आबादी 130 करोड़ है अउर हम लोग हिन्दू-मुस्लिम मा फंसे हैं ...। बात तो सही कहिस है...। वइसे अइसा नहीं है की हमरा देस फुटबॉल मा कोहू से कम है...। हमका याद है एक फुटबॉल मैच होत रहा...। इंडिया अउर बंगलादेस के बीच मा...। भारत ने बंगलादेस के उप्पर 18 गोल कर दिया तो बांग्लादेसी टीम केर कप्तान रोवे लगा...। कहीस हम गरीब कन्ट्री का टीम है... थोड़ा रहम करो...। हामरे रिजर्वेशन देव...। हामरा एक गोल... आपका पांच गोल बराबर होना चाहिए...। हम कहा लेव अब इन लोगन का खेल मा भी रिजर्वेसन चाही...।
राजू श्रीवास्तव
वइसे एक बात है जेतना क्रिकेटर लोगन का पईसा नेम फेम मिलत है ओतना हॉकी या फुटबॉल केर खिलाड़िन का नहीं मिलत है। क्रिकेट केर सारे खिलाड़िन का सब जानत हैं.. हिंया तक जौन खिलाड़ी टीम मा वेटिंग मा रहत हैं.. मैदान मा तौलिया जूस लई जात हैं.. उनका तक सब जानित हैं...। एक बार एक फुटबॉल प्लेयर मिल गए हमका... एकदम रोवांसे होय के कहे लगे बताओ राजू भईया हम लोगन का कोऊ जानत तक नहीं है... क्रिकेट टीम जब मैच या सीरीज जीत के आत है तो एयरपोर्ट पर आटोग्राफ ले वालेन से लइके मीडिया तक का जमावड़ा लग जाता है...। अउर जब हम लोग मैच जीत के आवत हैं तो कौनो झांके तक नहीं आत है...।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
हम कहा भैया बात अइसी है कि तुमका कोऊ कइसन पहिचाने...। क्रिकेट मा देर तक खिलाड़ी के उप्पर कैमरा फोकस रहत है... हर बॉल से पहिले ऊ आपन हेलमेट सेट करत है.. फिर दस्ताना टाइट करत है.. बोलर भी लम्बा रनअप लेत है... और तुम्हरे खेल मा गेंद एक जगह टिकतेन नहीं है.. 22 लोग एक गेंद के पीछे लभड़सभड़ कर रहे हैं.. कैमरा मा किसी घुटना दिख रहा है तो कौनो का जूता.. किसी के मुंह पे कैमरा रुके तो लोग देखें.. तबहीं तो लोग पहिचान पहियें.. अब हम खुद तुम्हरी पिंडली पे जौन फुड़िया फुंसी है ओका देख के पहिचाने हैं.. चेहरा देख के नहीं!! लास्ट मा एक्के बात कहे चाहित है.. कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ..काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है ...।---राजू श्रीवास्तव