फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘सेक्स से अनिच्छा’ का मतलब नपुंसकता नहीं, जानें इसकी पूरी वजह

Tue, 25 Apr 2017 05:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
reluctance to sex does not imply impotence
डेमो पिक
डायबिटीज एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को प्री कांफ्रेंस सिम्पोसिया आरएसएसडीआई यूपीकॉन-2017 का आगाज कानपुर में हुआ। देश के जाने माने डॉक्टरों ने अपने शोध प्रस्तुत किए। सेमिनार के पहले दिन सेक्स और डायबिटीज विषय पर चर्चा हुई। 
reluctance to sex does not imply impotence
डेमो पिक
मुंबई से आए जाने माने सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. दीपक जुमानी ने बताया कि कई बार मन अच्छा नहीं होता। इस वजह से सेक्स में सफलता नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को आभास होने लगता है कि वह नपुंसकता का शिकार हो रहा है, जबकि यह सच नहीं है।
reluctance to sex does not imply impotence
डेमो पिक
मन को सकारात्मक दिशा देकर सेक्स का आनंद लिया जा सकता है। डॉ. आरके महेंद्रू ने बताया कि मन का आपसी रिश्तों में बड़ा योगदान है। डॉ. ऋषि शुक्ला ने बताया कि किसी युगल के जीवन में हार्मोंस का भी महत्वपूर्ण प्रभाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
reluctance to sex does not imply impotence
आरएसएसडीआई यूपीकॉन-2017
टेस्टोस्टिरोन नामक हार्मोन की कमी से कामेच्छा में कमी आने लगती है। डायबिटीज रोग से ग्रस्त 50 - 60 फीसदी महिलाओं और 40 फीसदी पुरुषों को सेक्स संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। कार्यक्रम से पहले ‘शोध को कैसे समझें’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ।
 
विज्ञापन
reluctance to sex does not imply impotence
प्री कांफ्रेंस सिम्पोसिया आरएसएसडीआई यूपीकॉन-2017
इस कार्यक्रम में कानपुर, जीएसवीएम मेडिकल कालेज की मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉ. रिचा गिरी, लखनऊ से डॉ. अजीत सहाय, डॉ. नवनीत बाधवा, डॉ. अनुराग ठुकराल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ दीपक याज्ञनिक, डॉ. भास्कर गांगुली, डॉ. संगीता शुक्ला,  डॉ. ब्रिज मोहन, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. आशीष गौतम आदि मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed