फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के ‘लाइव प्रसारण’ के दौरान ये सब हुए मायूस, चौंका रही वजह

Sat, 15 Apr 2017 08:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
sadness during pm modi live broadcast
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कैशलेस भुगतान के लिए भीम एप और आधार पे अप्लीकेशन के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा जा रहा था। तभी ग्रामीण मायूस हो गए। इस प्रसारण को दिखाने के लिए पंचायत भवनों में प्रधानों और अफसरों की ओर से की गई तैयारियां धरी की धरी रह गईं। 
sadness during pm modi live broadcast
डेमो पिक
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाने के लिए जिला मुख्यालय, ब्लाक और पंचायत भवनों में तैयारी करने लिए प्रधानों व अधिकारियों को आदेश हुए थे। इसके तहत पंचायत भवनों में टीवी और डिस केबल लगाकर प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। प्रसारण 12:35 बजे से एक घंटे चलना था।
sadness during pm modi live broadcast
डेमो पिक
इससे पूर्व ही 11:55 पर मैनपुरी 220 केवीए उपकेंद्र से नीब करोरी ट्रांसमिशन की मेन सप्लाई बंद हो गई। 12:20 बजे सप्लाई शुरू हुई तो पनकी से दो घंटे की इमरजेंसी कटौती का मैसेज आ गया। इस कारण नीब करोरी ट्रांसमिशन से 12:25 से दो घंटे के लिए  करीब 13 विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कार्यक्रम का प्रसारण नहीं देख पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed