सब्सक्राइब करें

यूपी: भाजपा नेता श्वेता की मौत के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात, झगड़े के बाद दीपक ने भी की थी सुसाइड की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Apr 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Shocking thing came out in the case of death of BJP leader Shweta
पति डॉ.दीपक के साथ श्वेता सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के चंद घंटे पहले मंगलवार रात पति डॉ.दीपक सिंह गौर ने भी पत्नी श्वेता से हुए झगड़े के बाद खुद को कमरे में बंद कर जान देने की कोशिश की थी। इस पर श्वेता ने नजदीक रहने वाले अपने फुफेरे ससुर नागेंद्र सिंह को फोन पर सूचना दी। नागेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रभा सिंह के साथ श्वेता के घर पहुंचे और समझाबुझा कर दीपक को कमरे से बाहर लाए। नागेंद्र ने बताया कि उन्होंने दीपक और श्वेता को आमने-सामने बैठाकर समझाकर शांत कराया था। दोनों ने उनके सामने ही खाना भी खाया था। स्थिति सामान्य हो जाने पर वे अपनी पत्नी के साथ घर लौट आए। नागेंद्र सिंह ने विवाद की वजह नहीं बताई।



मां की मौत, पिता का पता नहीं, सदमे में बेटियां
श्वेता सिंह गौर का मायका पड़ोसी जनपद चित्रकूट का कर्वी शहर है। पिता रिटायर्ड सेल टैक्स अफसर हैं। संपन्न परिवार है। माता-पिता के अलावा दो भाई और दो बहनें हैं। करीब 15 वर्ष पूर्व पहले श्वेता की शादी जसपुरा थाना क्षेत्र के मरझा गांव में आईपीएस अधिकारी राजबहादुर सिंह (रिटायर्ड डीआईजी) के बेटे अधिवक्ता डॉ.दीपक से हुई थी।

Trending Videos
Shocking thing came out in the case of death of BJP leader Shweta
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

पहली बेटी मिट्टो है। दूसरी गौरी और तीसरी अविष्का है। मिट्टो को हाल ही में दीपक और श्वेता खुद लखनऊ ले जाकर उसका दाखिला वहां के एक स्कूल में कक्षा 9 में कराकर आए थे। मंझली बेटी गौरी यहां घर के पास सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shocking thing came out in the case of death of BJP leader Shweta
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

तीसरी बेटी अविष्का दूसरी कक्षा में पढ़ रही है। दो दिन पहले ही वह अपनी नानी के साथ ननिहाल चली गई थी। बेहद दुलार और प्यार देने वाली मां के अचानक बिछड़ जाने से तीनों नाबालिग बेटियां सदमे में आ गई हैं। फिलहाल पिता भी फरार हैं। हालांकि पिता और उनका भरापूरा परिवार तथा ननिहाल बेटियों की पूरी तरह परवरिश करेगा।

Shocking thing came out in the case of death of BJP leader Shweta
पति और बच्चों के साथ श्वेता सिंह गौर - फोटो : अमर उजाला
भाई ने भी श्वेता के घर में खुद को मारी थी गोली
श्वेता सिंह गौर के घर में अनहोनी की यह पहली घटना नहीं है। इसी वर्ष जनवरी माह में इसी घर में श्वेता के भाई शुभम ने अपने बहनोई दीपक के लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना के पीछे भी प्रेम प्रसंग की चर्चा थी।
विज्ञापन
Shocking thing came out in the case of death of BJP leader Shweta
पति और दो बेटियों के साथ श्वेता सिंह गौर - फोटो : अमर उजाला
शुभम का इंदिरा नगर की ही एक शादी-शुदा युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसे वह अपने साथ ले गया था। इस प्रेम प्रसंग को लेकर भी दोनों परिवारों में काफी कहासुनी हुई थी। बाद में शुभम और युवती का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा युवती का दो पन्नों का एक पत्र भी वायरल हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed