फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: विवादों के सैम, राहुल के पित्रोदा पर फूटा लोगों का गुस्सा, भारी पड़ सकता है 'हुआ तो हुआ' कहना

Sat, 11 May 2019 07:34 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 May 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
sikh community and bjp angry at sam pitroda's controversial statement on 1984 riots
आक्रोशित सुमदाय के लोगों ने सैम पित्रोदा का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा 1984 में हुए सिख दंगे के मामले में विवादित टिप्पणी पर समुदाय के लोगों और भाजपाइयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद और हमीरपुर जिले में लोगों ने पित्रोदा का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने कांग्रेस और पित्रोदा पर जमकर हमले किए।



 

sikh community and bjp angry at sam pitroda's controversial statement on 1984 riots
आक्रोशित सुमदाय के लोगों ने सैम पित्रोदा का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
सैम पित्रोदा के बयान 84 हुआ तो हुआ से आक्रोशित सिख समुदाय के लोगों ने कानपुर में जमकर नरेबाजी की। गुमटी नंबर 5 में समुदाय के लोगों ने सैम पित्रोदा का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों में काफी रोष दिखा।

                                                              https://www.youtube.com/watch?v=smq1VhBkEos
sikh community and bjp angry at sam pitroda's controversial statement on 1984 riots
सैम पित्रोदा का पुतला जलाकर भाजपाइयों ने नारेबाजी की - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में भाजपा के जिला महामंत्री अनु गुप्ता ने कहा कि 1984 का सिख दंगा देश और सिख समाज के लिए डरावनी याद की तरह है। कांग्रेस नेता बार-बार इस दंगे की याद दिला कर देश के सिख समाज को आहत करने का काम कर रहे हैं। सैम पित्रोदा ने 1984 में जो हुआ सो हुआ उसे छोड़िये कह कहर बहुत ही निंदनीय बयान दिया है। भाजपा इस बयान की घोर निंदा करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sikh community and bjp angry at sam pitroda's controversial statement on 1984 riots
पुतला फूंकते भाजपाई  - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा सैम पित्रोदा ने 1984 में हुए सिख दंगों पर जो आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है वह बहुत ही शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं के हवा देने से पूरे देश का माहौल खराब हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करके सैम पित्रोदा ने देश का अपमान किया है। सैम पित्रोदा को पार्टी से निष्कासित कने की मांग की गई।
 
विज्ञापन

सैम पित्रोदा का पुतला फूंकते भाजपाई

sikh community and bjp angry at sam pitroda's controversial statement on 1984 riots
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा 1984 में हुए सिक्ख दंगे के मामले में विवादित टिप्पणी करने पर हमीरपुर जिले में भाजपाइयों ने आक्रोश जताया। बस स्टैंड के पास सैम पित्रोदा का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। भाजपाइयों ने कहा कि ऐसा बयान देना सैम पित्रोदा को बहुत भारी पड़ेगा। उन्होंने समुदाय के लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed