{"_id":"5ce567d2bdec2207140c6ba9","slug":"sp-leaders-communication-and-behaviour-with-shiv-pal-yadav-lok-sabha-election-results-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी सपा के सिरमौर रहे शिवपाल से कुछ ऐसे पेश आए सपाई, यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी सपा के सिरमौर रहे शिवपाल से कुछ ऐसे पेश आए सपाई, यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए ये खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 May 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह, उनके साथ प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री रामबाबू यादव एवं अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासत में कब क्या और कैसे हो जाए इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो, वक्त के साथ यहां फिजाओं का रुख बदल जाता है। इतना ही नहीं बदले वक्त के साथ कभी साथ चलने वाले भी कब रुख बदल दें ये भी समझ पाना कठिन हो जाता है। कभी सपा के सिरमौर रहे शिवपाल यादव के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जो नेता कभी शिवपाल के कदम से कदम मिलाकर चलते थे उनका सलाह लेते थे आज वो शिवपाल को देखकर रास्ता बदल रहे हैं।
Trending Videos
शिकोहाबाद पहुंचे शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बातचीत के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार रात यूपी के औरैया जिले में दिबियापुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज तो दिखा। लेकिन कभी सपा में उनके करीबी रहे सपा नेता उनसे कन्नी काटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : @shivpalsinghyadav
शिवपाल सिंह यादव विवाह समारोह में पार्टी नेताओं से मिले। दूसरे दलों के कुछ नेताओं ने भी व्यक्तिगत दौर पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कई युवा शिवपाल सिंह यादव के साथ सेल्फी लेते नजर आए, जबकि कई वरिष्ठ सपा नेता उनसे मिलने और साथ फोटो खिंचाने से कतराते दिखे।
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
इस बात की चर्चा सियासी हलकों में खूब हुई। इस संबंध में प्रसपा के प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव ने बताया कि विवाह की पार्टी में कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
शिवपाल यादव की समारोह में मौजूदगी और सपा नेताओं की बेरुखी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस दौरान प्रदेश सचिव विजय राजपूत, प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X