फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौतेले पिता ने नाबालिग से रेप के बाद मार डाला

Thu, 13 Apr 2017 10:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
stepfather killed minor girl after rape
डेमो
एक पिता ने अपनी ही बेटी से ऐसी हरकत कर डाली जिसे किसी के लिए सोचना तक गुनाह समझा जाता है। ऐसा पिता होना पिता के नाम पर कलंक नहीं तो और क्या है..? 



 

 

stepfather killed minor girl after rape
परिजन बच्ची की मौत की पर विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बिल्हौर के ककवन इलाके की इस वारदात ने यहां के लोगों को झकझौर कर रख दिया है। रविवार रात की बात है, आरोपी मेघसिंह ने अपनी पत्नी रामबेटी को जानवरों की तरह पीटा। मेघसिंह द्वारा बेटी के साथ गलत हरकत किए जाने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद मेघसिंह ने पत्नी रामबेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और अपनी ही बेटी से रेप किया।

 
stepfather killed minor girl after rape
वारदात के बाद महिला ने घर पर लगाया ताला - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
फिर बच्ची को कहीं गायब कर दिया। इसके बाद मेघसिंह घर से भाग गया। जाते-जाते उसने अपने पिता श्रीनिवास को पूरा प्रकरण बता दिया। इस मामले में महिला ने सोमवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें इससे पहले भी महिला कई बार पुलिस को पति की हरकतों से तंग आकर रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थी लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। पुलिस की हिलाहवाली चलती रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
stepfather killed minor girl after rape
बच्ची के शव को रेप और हत्या के बाद झाड़ियों में फेंका - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दो दिन बाद जब पुलिस ने आरोपी का पिता को पकड़ा तो पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि पिता ने बेटे मेघसिंह को बचाने के लिए ऐसे जुर्म पर पर्दा डालना चाहा जिससे पूरी मानवता शर्मसार हो जाए। मेघसिंह ने घटना के दिन यानी रविवार की रात को बेटी से रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस घिनौने अपराध को अंजाम देने के बाद वह बुरी तरह घबरा गया और शव को घर से कुछ दूर लेजाकर झाड़ियों में फेंक दिया। पिता ने पुलिस को बताया यह बात मेघसिंह ने खुद उसे बताई थी।

 
विज्ञापन
stepfather killed minor girl after rape
बच्ची की मौत पर विलाप करती मां
इसके बाद आरोपी मेघसिंह को बचाने के चक्कर में पिता श्रीनिवास ने बच्ची के शव को घर से एक किलोमीटर दूर जरैला पूर्वा स्थित शाहदेवी मंदिर के पास ले जाकर जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने श्रीनिवास के बयान के बाद लड़की के शव को निकाला और आरोपी मेघसिंह की तलाश तेज कर दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed