फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसपी सुरेंद्र दास के दम तोड़ते ही डॉक्टरों की आंखें छलक पड़ीं, पोस्टमार्टम में हुई ये पुष्टि

Mon, 10 Sep 2018 10:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Surendra Kumar Das breathed last at 12 o'clock 19 minutes
सुरेंद्र कुमार दास ने 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली - फोटो : अमर उजाला
जहर खाने वाले आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने पांच दिन संघर्ष के बाद रविवार दोपहर दम तोड़ दिया। बुधवार से सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेंद्र कुमार की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। परिजन, पुलिस अफसर, डॉक्टरों की आंखें भी छलक पड़ीं। शाम को पोस्टमार्टम और पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सुरेंद्र कुमार के शव को सरकारी शव वाहन से लखनऊ ले जाया गया। सोमवार को उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार होगा।


 
Surendra Kumar Das breathed last at 12 o'clock 19 minutes
सुरेंद्र कुमार दास ने 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बलिया के उजियार भरौली निवासी सुरेंद्र कुमार दास (31) 2014 बैच के आईपीएस थे। दो अगस्त को उनकी तैनाती कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर हुई थी। सुरेंद्र कुमार ने बुधवार तड़के कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। पत्नी डॉ. रवीना सिंह ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा था। अस्पताल प्रशासन ने मुंबई से क्रिटिकल केयर यूनिट को बुलाया था। स्थानीय और मुंबई के डॉक्टर प्रणव ओझा की टीम संयुक्त रूप से सुरेंद्र कुमार का इलाज कर रही थी।
Surendra Kumar Das breathed last at 12 o'clock 19 minutes
सुरेंद्र कुमार दास ने 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर 12:19 बजे सुरेंद्र कुमार की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर मीडिया को इसकी जानकारी दी। एडीजी अनिवाश चंद्र, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम विजय विश्वास पंत समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अफसर अस्पताल पहुंच गए। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ ही डॉक्टरों ने बेस्ट एफर्ड किए, लेकिन सुरेंद्र कुमार की जान नहीं बचाई जा सकी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surendra Kumar Das breathed last at 12 o'clock 19 minutes
सुरेंद्र कुमार दास ने 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 2:15 सुरेंद्र कुमार के शव को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। वहां सुरेंद्र कुमार का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी हुई। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सुरेंद्र कुमार की जहर से मौत की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है। करीब एक घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद सुरेंद्र कुमार का शव पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन
Surendra Kumar Das breathed last at 12 o'clock 19 minutes
सुरेंद्र कुमार दास ने 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली - फोटो : अमर उजाला
वहां एडीजी अविनाश चंद्र, एसएसपी अनंत देव, एसपी क्राइम राजेश यादव, सुरेंद्र कुमार के भाई नरेंद्र कुमार दास समेत तमाम अफसरों व पुलिस कर्मियों ने शव का कंधा दिया। इसके बाद सुरेंद्र कुमार को प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्ध्रांजलि दी। पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पनकी मंदिर के महंत श्रीकृष्ण दास, शहर काजी अब्दुल कुद्दूस, सभी एसपी, आईआरएस गौरव सिंह, डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर, सबइंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों तक ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शव वाहन से सुरेंद्र कुमार का शव लखनऊ स्थित उनके घर ले जाया गया। पुलिस कर्मी और परिजन शव लेकर गए हैं। सुरेंद्र कुमार के बैच के कई आईपीएस अफसर भी लखनऊ गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed