{"_id":"5d90d1fa8ebc3e0138749481","slug":"swimming-competition-2019-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैराकी प्रतियोगिता में आर्यन-आराध्य अव्वल, गैजेंज क्लब में हुआ आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी प्रतियोगिता में आर्यन-आराध्य अव्वल, गैजेंज क्लब में हुआ आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
Sun, 29 Sep 2019 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
तैराकी करती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के आर्य नगर स्थित गैंजेज क्लब में रविवार को तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर 55 वर्ष से अधिक आयु वालों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक अजय कपूर ने किया। अंडर 14 आयु वर्ग में आर्यन श्रीवास्तव प्रथम, अभिराज मिश्रा द्वितीय स्थान पर आए।
Trending Videos
जीतने के बाद जश्न मनाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
अंडर 10 बालक वर्ग में आराध्य मिश्रा प्रथम, राघव दीक्षित दूसरे स्थान पर आए। बालिका वर्ग में रितिका गुप्ता प्रथम, अधिश्री मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में मिष्ठी बाजपेई ने प्रथम, प्रज्ञा कटिहार ने द्वितीय स्थान पर जगह बनाई।
पानी में मस्ती करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
अंडर 18 बालक वर्ग में मयंक प्रथम अविरल जैन द्वितीय स्थान पर आए। अंडर 35 पुरुष वर्ग में अनुभव मिश्रा ने प्रथम, अनमोल अवस्थी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मान्या चंदेल ने प्रथम, ज्योत्सना मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तैराकी प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
अंडर 45 पुरुष वर्ग में वैभव मिश्रा प्रथम, प्रशांत द्वितीय स्थान पर आए। महिला वर्ग में मोनिका अग्रवाल ने प्रथम, नीतू शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 45 आयु वर्ग से अधिक वाले में डॉ. पीसी बाजपेई पहले व पवन बाजपेई दूसरे स्थान पर आए।
विज्ञापन
तैराकी करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
ओपेन कपल वर्ग में अनुभव मिश्रा व ज्योत्सना मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने उपहार देकर पुरस्कृत किया। प्रीतम मल्होत्रा, कार्तिक कपूर, नवीन मल्होत्रा, अरुण वाधवा, मोहित अवस्थी, भारत विधु आर्य आदि मौजूद रहे।