कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच जारी है। मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त रोमांच है। क्रिकेट का क्रेज इस कदर युवाओं में देखने को मिल रहा है कि स्टेडियम चारों ओर बस ‘इंडिया जीत लो’ का नारा चल रहा है। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं।
{"_id":"59f5cb324f1c1b74698b84fc","slug":"team-india-and-newzealand-oneday-match-at-greenpark-stadium-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: INDvsNZ ‘क्रिकेट का क्रेज’, ग्रीनपार्क स्टेडियम के चारों ओर गूंज रहा ‘इंडिया जीत लो’ का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: INDvsNZ ‘क्रिकेट का क्रेज’, ग्रीनपार्क स्टेडियम के चारों ओर गूंज रहा ‘इंडिया जीत लो’ का नारा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रिकेट मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह
रविवार को खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना 32वां शतक लगाया। उन्होंने 113 (106 गेंद) रनों की पारी खेली। भारत ने 6 विकेट खोकर 337 रन बनाए। रोहित शर्मा की 147 (138 गेंद) और विराट की शानदार साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने यह स्कोर खड़ा किया।
दर्शकों ने अपने गालों पर तिरंगा बनवाया
ग्रीनपार्क में खास
- विरोट कोहली ने वन-डे मैच में अपना 32वां शतक ग्रीनपार्क मैदान में मारा
- वन-डे मैचों में विराट कोहली ने अपने 9000 रन ग्रीनपार्क मैदान में पूरे किए
- रोहित शर्मा ने अपना 15वां शतक ग्रीनपार्क मैदान में जड़ा
- साल 2017 में रोहित ने अपने 1000 रन ग्रीनपार्क मैदान में पूरे किए
- विरोट कोहली ने वन-डे मैच में अपना 32वां शतक ग्रीनपार्क मैदान में मारा
- वन-डे मैचों में विराट कोहली ने अपने 9000 रन ग्रीनपार्क मैदान में पूरे किए
- रोहित शर्मा ने अपना 15वां शतक ग्रीनपार्क मैदान में जड़ा
- साल 2017 में रोहित ने अपने 1000 रन ग्रीनपार्क मैदान में पूरे किए
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में उत्साहित क्रिकेट प्रेमी
क्रिकेटप्रेमियों ने अपने चेहरे पर तिरंगा बनाकर खेल के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए टीम इंडिया के नारे लगाए। वहीं बच्चों में भी क्रिकेट का गजब का उत्सहा देखने को मिला।
विज्ञापन
टीम इंडिया की प्रशंसक
मैच के दौरान दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम के अंदर क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों की जमकर हौसला आफजाई की। अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर युवा इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने खिलाड़ियों का अभिवादन भी किया। इसको देखकर भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने दर्शकों को धन्यवाद भी किया।