फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह बांधे खड़ी थीं 3 शिक्षिकाएं, कार से मांगी लिफ्ट, चेहरे से पर्दा हटते ही नौकरी से हाथ धोना पड़ा

Sun, 09 Sep 2018 06:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Sep 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
three teachers sought Lift by car and Suspended
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में तीन शिक्षिकाओं को लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी विभागीय कार्य से छिबरामऊ से सुबह करीब 11.50 बजे लौट रही थीं। नजरापुर गांव के समीप पहुंचते ही तीन महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांधे हुए खड़ी थीं। गाड़ी के नजदीक पहुंचते ही इन महिलाओं ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। महिलाओं के लिफ्ट मांगने पर बीएसए ने चालक से गाड़ी रोकने को कहा।


 
three teachers sought Lift by car and Suspended
डेमो पिक
गाड़ी के रुकते ही बीएसए ने नीचे उतरकर उनसे अपने मुंह खोलने को कहा। बीएसए को सामने खड़ा देखकर महिला शिक्षिकाओं की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। शिक्षिकाओं से समय से पहले स्कूल छोड़ने के लिए पूछा तो तीनों शिक्षिकाओं ने अलग-अलग जवाब दिए। किसी ने बाल गणना तो किसी ने इमरजेंसी और अभिभावकों से मिलकर छात्र संख्या बढ़ाने का बहाना बनाया। बीएसए ने इन शिक्षिकाओं के नजरापुर प्राथमिक और नजरापुर जूनियर विद्यालय पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर जब्त कर लिए।

 
three teachers sought Lift by car and Suspended
डेमो पिक
बीएसए ने बताया कि यह शिक्षिकाएं 11 बजकर 50 मिनट पर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर वाहन का इंतजार करते हुए मिलीं। समय से पहले विद्यालय छोड़ दिया। विद्यालय के निरीक्षण में छात्र संख्या काफी कम मिली। घोर लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय नजरापुर की सहायक अध्यापिका शैहला यास्मीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अमिता कुमारी और उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूनम त्रिवेदी को निलंबत कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
three teachers sought Lift by car and Suspended
डेमो पिक
उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने पत्र व्यवहार रजिस्टर में हड़बड़ाहट में तिथि 8-8-18 चढ़ा दी। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीरा ने बताया कि शिक्षिका अक्सर विद्यालय से समय से पहले चली जाती हैं। कई बार रोकने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। बीएसए ने मामले में प्रधानाध्यापकों को दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, जानकारी हुई है कि समायोजन में उक्त तीनों शिक्षिकाओं का स्थानांतरण हुआ है, लेकिन अब तक रिलीव नहीं र्हुइं। बीएसए ने तीनों शिक्षिकाओं को विद्यालय से भी रिलीव कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed