{"_id":"615b3f838ebc3e298f4b6dc9","slug":"triple-murder-in-kanpur-news-ruthless-murder-of-couple-and-son-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड: दोस्ती में ऐसा विश्वासघात... मेहमान बन गए हैवान, जिन दोस्तों को घर में पनाह दी, उन्हीं ने सुलाया मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड: दोस्ती में ऐसा विश्वासघात... मेहमान बन गए हैवान, जिन दोस्तों को घर में पनाह दी, उन्हीं ने सुलाया मौत की नींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
कानपुर ट्रिपल मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव ने जिस दोस्त के घर पनाह ली, उसी दोस्त के साथ ऐसा विश्वासघात किया जो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। प्रेम किशोर ने मेहमान नवाजी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। पत्नी ललिता से खाना बनवाकर दोनों को खाना खिलाया। सोने के लिए भी जगह दी। इसके बाद भी प्रेम किशोर और उसके परिवार की नृशंस हत्या कर दी। खुलासे के बाद हर कोई ऐसे दोस्तों को कोसता नजर आया। गौरव के पिता कानपुर में ही एक फैक्टरी में काम करते थे। दर्शनपुरवा में किराये पर रहते थे। बचपन से गौरव भी यहीं पर रहा। दुकान आने जाने के दौरान गौरव और प्रेम किशोर में अच्छी दोस्ती हो गई। गौरव के पिता की नौकरी छूटी तो सभी इटावा चले गए। हालांकि गौरव जब भी कानपुर आता प्रेम से जरूर मिलता। एक दो बार पहले भी उनके घर पर रुका था। इससे प्रेम का विश्वास बढ़ता गया।
कानपुर ट्रिपल मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात जब वह आया तो आत्मीयता के साथ प्रेम ने गौरव व उसके दोस्त को ठहराया। कानपुर के फजलगंज में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि लूटपाट के बाद तीनों की हत्या कर दी गई थी।
Trending Videos
कानपुर ट्रिपल मर्डर केस: बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गला काटने के प्रयास में हाथ में लगा चाकू
डीसीपी ने बताया कि जब आरोपी प्रेम के पैर रस्सी से बांध रहे थे तो उनकी नींद खुल गई। इस पर रॉड से हमला कर दिया। उसके बाद चाकू से उनके गले पर भी वार किए। इस दौरान गौरव के हाथ में भी चाकू लग गया था। शनिवार को 11 बजे झींझक स्थित एक क्लीनिक पर जाकर उसने ड्रेसिंग कराई थी। पुलिस ने उस डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए हैं। उसने पुष्टि की है कि गौरव के जो जख्म था, वह करीब सात से आठ घंटा पुराना था। इसी दौरान वारदात भी हुई थी। पुलिस ने यह तथ्य साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है।

कानपुर ट्रिपल मर्डर केस: मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कपड़ों, जूतों में मिला खून
पुलिस ने आरोपियों के उन कपड़ों को भी बरामद कर लिया है जो वारदात की रात दोनों ने पहने थे। इन कपड़ों व उनके जूतों पर फोरेंसिक टीम ने बेंजाडीन टेस्ट किया। इनमें मानव रक्त की पुष्टि हुई। पुलिस डीएनए जांच भी कराएगी।

कानपुर ट्रिपल मर्डर केस: मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दुकान की पॉलिथीन व तार का इस्तेमाल
हत्यारोपियों ने जिस पॉलिथीन का इस्तेमाल किया है, वह प्रेम किशोर की दुकान से ही ली थी। वहीं पर तार भी पड़ा था। एक के गले में मोबाइल चार्जर का तार लपेट दिया था।
हत्यारोपियों ने जिस पॉलिथीन का इस्तेमाल किया है, वह प्रेम किशोर की दुकान से ही ली थी। वहीं पर तार भी पड़ा था। एक के गले में मोबाइल चार्जर का तार लपेट दिया था।