{"_id":"5bf97d1cbdec2241563e3c21","slug":"tv-actress-chhavi-pandey-statement-about-amar-ujala-aparajita-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘अपराजिता’ के मंच से हुनर दिखा सकेंगी महिलाएं, दोस्त बनीं 3 लड़कियों की कहानी ‘लेडीज स्पेशल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपराजिता’ के मंच से हुनर दिखा सकेंगी महिलाएं, दोस्त बनीं 3 लड़कियों की कहानी ‘लेडीज स्पेशल’
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर आईं टीवी कलाकार छवि पांडेय ने अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म देगा। इसके माध्यम से महिलाएं अपने हुनर और विचार दोनों को साझा कर पाएंगी। साथ ही हर वर्ग की महिलाओं को एक-दूसरे के संग कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मौका मिलेगा। इस दौरान छवि ने अभियान का पोस्टर भी लांच किया।
डेमो पिक
अमर उजाला अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर लांच करते हुए छवि ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हर वर्ग की महिला को अपनी एक अलग पहचान मिलेगी। किसी भी क्षेत्र में काम करने वाली नारी अपराजिता है। क्योंकि वह कभी पराजित नहीं हो सकती है। इस मंच से समाज में पहचान बना चुकीं महिलाओं को भी अन्य महिलाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा।
डेमो पिक
लोकल ट्रेन में दोस्त बनीं तीन लड़कियों की कहानी है ‘लेडीज स्पेशल’
टीवी सीरियल ‘एक बूंद इश्क’ फेम छवि पांडेय सोनी चैनल पर 27 नवंबर से सोमवार से शुक्रवार (रात 9:30 बजे से) तक आने वाले सीरियल ‘लेडीज स्पेशल’ का प्रमोशन करने आई थीं। होटल लैंडमार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सीरियल के बारे में भी बताया। कहा यह सीरियल ऐसी तीन लड़कियों की कहानी है, जो लोकल ट्रेन में सफर करते-करते आपस में अच्छी दोस्त बन जाती हैं।

अपनी समस्याएं एक-दूसरे से साझा करती हैं। इस सीरियल में छवि का किरदार उत्तर भारतीय लड़की प्रार्थना कश्यप का है। प्रार्थना अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद उठाती है। छवि ने कहा कि वे थोड़ा नाराज भी हैं। क्योंकि समय न होने के कारण कानपुर आकर भी लेदर का सामान और स्वेटर आदि नहीं खरीद पाईं।
विज्ञापन
डेमो पिक
लड़की का सशक्त और अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी
छवि ने कहा कि रिश्तेदारों और पड़ोसियाें के दबाव में लड़की शादी करना गलत है। ऐसा नहीं कि लड़की 20-25 साल की हुई और उसकी मर्जी के बगैर शादी कर दी जाए। लड़की का सशक्त और अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। शादी की कोई उम्र नहीं होती, इसलिए जल्दबाजी करना गलत है।