{"_id":"621b2234ef96a126504248db","slug":"up-chunav-2022-voting-phase-5-voting-in-two-seats-of-chitrakoot-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election 5th Phase: चित्रकूट में कई बूथों पर ईवीएम खराब, सांसद-मंत्री और प्रत्याशियों ने भी डाले वोट, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 5th Phase: चित्रकूट में कई बूथों पर ईवीएम खराब, सांसद-मंत्री और प्रत्याशियों ने भी डाले वोट, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चित्रकूट विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीट चित्रकूट सदर और मानिकपुर क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिली। चित्रकूट सदर सीट के बनकट और चित्रकूट इंटर कॉलेज की ईवीएम खराब हुई जिससे आधा से लेकर एक घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ।
इसी प्रकार मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र केसरुआ, करियर पुरवा की ईवीएम खराब हुई। 224 बनकट और बरियारी जमीला बूथ पर भी ईवीएम मशीन काफी देर तक खराब रही। मारकुंडी क्षेत्र के छोटी पाटिन गांव में पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।
लगभग 1 घंटे तक मतदान नहीं हो पाया। इसके बाद मतदान शुरू हो पाया। चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्रों में कई स्थानों पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं से दुर्व्यवहार भी किया है।
2 of 5
चित्रकूट विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ईटखरी और लखनपुर में 4 दर्जन से अधिक मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में उनके नाम काट दिए गए हैं। जिससे वह मतदान नहीं कर पा रहे हैं। जिले में मतदान की गति शुरुआत में धीमी रही। पहले 2 घंटे में मतदान 8.80 फीसदी रहा। इसके बाद मतदान की गति बढ़ी और 11 बजे तक 25.69 फीसदी मतदान हुआ।
3 of 5
चित्रकूट विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट विधानसभा में उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने अपने ग्राम पंचायत रशिन में मतदान किया। बांदा चित्रकूट सांसद आरके पटेल ने जिला मुख्यालय में अपने प्रतिनिधि शक्ति सिंह के साथ मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चित्रकूट विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनिल प्रधान पटेल ने भी मतदान अपने ग्राम पंचायत में किया। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने भी देवकली गांव में जाकर मतदान किया। बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने भसीला और बलवीर पाल ने कर्वी के बूथ पर जाकर मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 5
चित्रकूट विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में इस बार डकैतों का कहीं कोई असर नहीं दिखा। सभी बड़े डकैतों के मारे जाने के बाद मतदाता निश्चिंत भाव से मतदान करने के लिए निकले। दस्यु प्रभावित मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन दिखाई दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।