{"_id":"6215c83c5c4c1c3120626f3a","slug":"up-election-2022-4th-charan-voting-hardoi-banda-unnao-fatehpur-voting-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election 4th Phase: हरदोई समेत चार जिलों में मतदान, वोट करने पहुंचे साक्षी महाराज और नरेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 4th Phase: हरदोई समेत चार जिलों में मतदान, वोट करने पहुंचे साक्षी महाराज और नरेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान
Wed, 23 Feb 2022 12:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव चौथा चरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत चौथे चरण में बुधवार को हरदोई, उन्नाव, बांदा और फतेहपुर में वोटिंग जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई पोलिंग बूथों में मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार दिखाई पड़ी।
उत्तर प्रदेश चुनाव चौथा चरण
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह मतदान करने पहुंचे साथ ही लोगों का उत्साह बढ़ाया। हरदोई जिले में पाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 8 पर ईवीएम मशीन खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ।
उत्तर प्रदेश चुनाव चौथा चरण: साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में कई स्थानों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। सड़क व अन्य विकास कार्य न होने से लोगों में नाराजगी है। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। जिले के ही मोहान विधानसभा के मिर्जापुर अजिगांव के ग्रामीणों ने भी मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण सई नदी पर पुल न बनने से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव चौथा चरण: साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज बोले- पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
वहीं उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। सांसद साक्षी महाराज का दावा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। गदनखेड़ा मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 2017 से ज्यादा सीटों पर जीत रही है। 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए। प्रदेश में योगी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। चुनाव में हिजाब के मुद्दे पर कहा कि ये मुद्दा तो विपक्ष लेकर आया है।सांसद ने कहा कि वैसे पूरे देश मे हिजाब पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

उत्तर प्रदेश चुनाव चौथा चरण: नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल बोले- वर्षों के रिश्तों पर भरोसा
पूर्व मंत्री एवं सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने अपने गृह नगर हरदोई में वोट डाला। सुबह करीब 11 बजे वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू हुए नरेश अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पांच दशकों की राजनीति में उनके रिश्तों की डोर का छोर बढ़ता ही जा रहा है। उनके साथ के लोगों के पौत्र एवं प्रपोत्र तक का यह राजनीतिक सफर बेहद शानदार एवं सुखदाई है। वह किसी ओवर कॉन्फिडेंस में कभी नहीं रहते लेकिन जो कहते है वो अपने जिले के लोगों से वर्षों पुराने रिश्तों के भरोसे से कहते है। कहा कि बेटा नितिन अग्रवाल चौथी बार बडे़ मतों से चुनाव जीत दर्ज करने जा रहा है। जिले के लोगों ने हमेशा साथ निभाया है। इस बार भी लोग हमेशा की तरह हमारे साथ हैं।