फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: दुर्लभ समय, दुर्लभ तारीख में जन्म लेकर दुर्लभ हो गया खुशबू का बेटा, कई पीढ़ियों तक दोबारा नहीं आएगी ये तिथि

Wed, 23 Feb 2022 06:12 AM IST
शिखा पांडेय अब्दुल रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला, बांदा
अब्दुल रशीद सिद्दीकी, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Feb 2022 06:12 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: This child born in Rare time 2:22, Rare date 22-2-22
दुर्लभ समय व दुर्लभ तारीख में जन्मे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में ‘22-2-22’ की दुर्लभ तिथि पर जन्म लेने वाले शिशु कुछ खास हो गए हैं। उनके माता-पिता और परिजनों को इस बात की खुशी है कि इन बच्चों की जन्मतिथि हमेशा यादगार रहेगी। अब कई पीढ़ियों तक इस तरह की दुर्लभ तिथि दोबारा नहीं आएगी।


सबसे ज्यादा खुशी शहर के शुकुल कुआं की खुशबू को है। उसने दुर्लभ समय तड़के 2 बजकर 22 मिनट पर बेटे को जन्म देकर उसकी जन्मकुंडली को और भी दुर्लभ बना दिया है। दुर्लभ तिथि से मिलता जुलता प्रसव समय भी दिलचस्प रहा। 

जनपद के सरकारी अस्पतालों में आज के दिन 25 से ज्यादा बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। ग्रेगोरी कलेंडर का फरवरी दूसरा माह होता है। 22 फरवरी को इस वर्ष का 53वां दिन था। साथ ही इस तिथि के अंक खास और सामान्य तारीखों से हटकर है। ऐसी दुर्लभ तिथि को बच्चों का जन्म विशेष रूप में देखा जा रहा है। मंगलवार को 22 फरवरी को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी भी थी। स्वाती नक्षत्र था। दिन भी हनुमान जी की पूजा का खास रहा।
Exclusive: This child born in Rare time 2:22, Rare date 22-2-22
नवजात के साथ मां पूजा - फोटो : अमर उजाला
विशेष तिथि को जन्मे बच्चे-
बांदा जिला महिला अस्पताल : संगीता (मवई बुजुर्ग), पूजा शर्मा (गुरेह), शकुंतला (क्योटरा), रामदेवी (खत्री पहाड़), रिंकी मिश्रा (गंछा), पूजा (मटौंध), पूनम सिंह (औदहा), खुशबू (शुकुलकुआं), सिया (कनवारा), शिवकुमारी (चिलेहटा), लक्ष्मी देवी (बड़ोखर बुजुर्ग), अमिता देवी (बजरंग पुरवा) व जया (अतरहट) आदि।

बबेरू सीएचसी : राजरानी (थरथुवा), गुडिय़ा (भभुवा), सीमा (अनवान), मंजू (ब्योंजा), निर्मला (भभुवा), सुधा (कुचेंदू), सावित्री (कैमहा डेरा), शकुल (सतन्यांव), अंशू (पल्हरी), माधुरी (फदाली डेरा) आदि।

 
Exclusive: This child born in Rare time 2:22, Rare date 22-2-22
नवजात के साथ मां संगीता - फोटो : अमर उजाला
अतर्रा सीएचसी : शोभा (महोतरा) व मंजू (पौहार) आदि।

14 बालक, 11 बालिकाओं ने लिया जन्म
दुर्लभ और आकर्षक अंकों वाली तारीख 22 फरवरी को जन्म लेने वाले बच्चों में बालकों का पलड़ा भारी रहा। बांदा-बबेरू और अतर्रा के सरकारी अस्पतालों में जिन बच्चों ने जन्म लिया है, उनमें 14 बालक हैं। 11 बालिकाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive: This child born in Rare time 2:22, Rare date 22-2-22
नवजात के साथ जया - फोटो : अमर उजाला
दुर्लभ तिथि में जन्म लेने वाले होंगे विद्वान 
इस माह में तारीख, माह, वर्ष के अंकों का अद्भुत संयोग बन रहा है। सदियों बाद इस तरह की स्थिति बनती है। इस बार तो तारीख, माह, वर्ष ही नहीं बल्कि सप्ताह के दिन में भी वही अंक आया है। ज्योतिषाचार्य व्यासदेव मिश्रा बताते हैं कि 22 फरवरी का दिन अंकों के लिहाज से अद्भुत है। इस दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है।
विज्ञापन
Exclusive: This child born in Rare time 2:22, Rare date 22-2-22
नवजात के साथ शोभा - फोटो : अमर उजाला
इसलिए इस दिन जन्म लेने वालों के लिए शुभता अधिक है। 22-02-2022 के दिन अंकों का जोड़ 12 नहीं बल्कि तीन है। यही जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक है। तीन का अंक बृहस्पति ग्रह का माना जाता है। इस मूलांक में जन्म लेने वाले व्यक्ति विद्वान होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed