फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: शादी के 35 दिन बाद महिला सिपाही ने की आत्महत्या, फोन पर मां से हुई थी आखिरी बात, पति से परेशान रहती थी शालू

Wed, 03 Jun 2020 04:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jun 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
UP: Female police constable hanged after 35 days of marriage in auraiya
शालू गिरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के बिधूना कोतवाली में तैनात महिला सिपाही शालू गिरी की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची मां सुमित्रा देवी पत्नी गजेंद्र गिरी ने आरोप लगाया कि शालू अपने पति से परेशान रहती थी। मां ने बताया कि सोमवार को दोपहर 2:30 बजे उनकी शालू से बात हुई थी, उसके बाद से उसका फोन नहीं मिला।


 
UP: Female police constable hanged after 35 days of marriage in auraiya
लॉकडाउन में की थी महिला सिपाही ने शादी - फोटो : amar ujala
मां सुमित्रा देवी के मुताबिक शालू की शादी 26 अप्रैल 2020 को बागपत निवासी राहुल गिरी के साथ हुई थी, राहुल शिक्षक है। शालू की बड़ी बहन सपना लखनऊ के कैसरबाग थाने में सिपाही है।

 
UP: Female police constable hanged after 35 days of marriage in auraiya
बिलखते मृतका सिपाही के परिजन - फोटो : amar ujala
घटना के बाबत जानकारी मिलने पर यहां पहुंची बहन सपना ने बताया कि उसकी कई दिनों से शालू से बात नहीं हुई थी। बागपत जिले के बलैइनी थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर दत्त नगर निवासी शालू गिरी 2019 बैच की महिला सिपाही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Female police constable hanged after 35 days of marriage in auraiya
घटना के बाद फफक कर रोई शालू की बहन - फोटो : amar ujala
16 दिसंबर 2019 को बिधूना कोतवाली में उसकी पोस्टिंग हुई थी। शादी के बाद वह पांच मई को वापस कोतवाली आयी थी। 25 मई को उसने कस्बे के मोहल्ला किशोरगंज में तरुण सिंह (वरुण सिंह) के मकान में किराये का कमरा लिया था। इस मकान में पब्लिक डिग्री कॉलेज बिधूना के निदेशक मनोज कुमार सिंह चौहान भी रहते हैं।

 
विज्ञापन
UP: Female police constable hanged after 35 days of marriage in auraiya
शालू गिरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
घटना के दिन वह कानपुर में पढ़ रही पुत्री के पास गए थे। सूचना मिलने पर पहुंचीं नायब तहसीलदार वंदना सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। उसके दो बहन व एक भाई है। उसकी सबसे बड़ी बहनों में स्वाती व सपना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed