{"_id":"5e0b78738ebc3e87a6341491","slug":"up-last-day-minimum-mercury-reached-zero-people-shivering-throughout-the-day-56-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में ठंड का तांडव, अंतिम दिन न्यूनतम पारा शून्य पर पहुंचा, दिन भर कांपे लोग, 56 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ठंड का तांडव, अंतिम दिन न्यूनतम पारा शून्य पर पहुंचा, दिन भर कांपे लोग, 56 की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
भीषण ठंड से बचने के लिए एक साथ बैठा बंदरों का झुंड
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते मंगलवार को भी सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड के जिले कांपते रहे। कानपुर नगर में साल के अंतिम दिन न्यूनतम पारा शून्य पर पहुंच गया। पिछले 48 साल के दौरान 31 दिसंबर को यहां इतनी ठंड कभी नहीं पड़ी। कानपुर देहात और कन्नौज में भी न्यूनतम तापमान भी शून्य डिग्री पर आ गया। लोग दिन भर ठंड से कांपते रहे। कन्नौज का अधिकतम पारा 9 डिग्री रहा, तो कानपुर नगर, देहात और उन्नाव में 9.8 डिग्री रहा।
Trending Videos
यूपी में कहरा बरपा रही ठंड
- फोटो : अमर उजाला
कई जिलों में दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। कानपुर आसपास और बुंदेलखंड में ठंड से 51 लोगाें की मौत से कोहराम मचा रहा। अकेले कानपुर नगर में कानपुर में ठंड से 23 लोगों की मौत हो गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दो और चार जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है और न्यूनतम तापमान माइनस में जा सकता है। वर्ष 1971 की 31 दिसंबर को पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य पर पहुंचा था। इसके बाद अब पारा शून्य पर पहुंचा। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने पर ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे दिन छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात भी न्यूनतम पारा शून्य के साथ रिकार्ड बना गया। यहां ठंड से चार लोगों की मौत हुई। कन्नौज में भी 1971 के बाद न्यूनतम पारा शून्य पर पहुंचा है। यहां तीन की जान गई। औरैया का न्यूनतम एक डिग्री पहुंचने से लोग दिनभर कांपते रहे। अधिकतम पारा 16.1 डिग्री रहा। यहां ठंड से सात लोगों ने जान गंवाई। उन्नाव में मंगलवार की सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। न्यूनतम 1.2 और अधिकतम 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
भीषण ठंड से कांपा यूपी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर दो घंटे तक धूप निकली, फिर भी ठंड से राहत नहीं मिली। बुंदेलखंड के बांदा जिले में चार और जालौन में पांच लोगों की मौत की खबर आई। हो गई। जालौन में दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और कोहरे संग हुई। न्यूनतम 2.6 और अधिकतम पारा 11 डिग्री रहा। हमीरपुर में ठंड से तीन वृद्धों की जान गई। न्यूनतम 4 और अधिकतम 10 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। चित्रकूट में पारा एक डिग्री ऊपर पहुंचा। यहां सर्द हवाएं चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। अधिकतम पारा 16 डिग्री रहा।
विज्ञापन
दिन में 11 बजे छाया था घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
महोबा में ठंड से एक की मौत हो गई। न्यूनतम 2 और अधिकतम 14 डिग्री पारा दर्ज किया गया। हरदोई का न्यूनतम पारा फिर रिकार्ड स्तर तक लुढ़क गया। न्यूनतम दो और अधिकतम 11 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। फतेहपुर में भी ठंड से एक की मौत की खबर है। यहां का न्यूनतम पारा 4 और अधिकतम 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली। इटावा में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम 17 डिग्री रिकार्ड किया गया। फर्रुखाबाद में दो की जान गई। न्यूनतम पारा तीन डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।
इन शहरों में मौत
कानपुर शहर में 23, औरैया 7, जालौन 5, कानपुर देहात और बांदा में 4-4, कन्नौज और हमीरपुर में 3- 3, फर्रुखाबाद और इटावा में 2-2, महोबा, फतेहपुर, चित्रकूट में 1-1 की मौत।
इन शहरों में मौत
कानपुर शहर में 23, औरैया 7, जालौन 5, कानपुर देहात और बांदा में 4-4, कन्नौज और हमीरपुर में 3- 3, फर्रुखाबाद और इटावा में 2-2, महोबा, फतेहपुर, चित्रकूट में 1-1 की मौत।
