फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अर्धनग्न और खुले बालों में' एक घर में घुसी महिला, बाप-बेटों ने समझा चुड़ैल है, कर दी निर्मम हत्या

Sun, 23 Sep 2018 08:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
update in Murder of mentally ill woman in suspicion as Witch
महिला की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: बिल्हौर के देवहा कटरा गांव में चुडै़ल समझकर महिला की हत्या करने वाले पिता और दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मानसिक रूप से बीमार यशोदा कम कपड़ों में आरोपियों के घर में घुस गई थी। उसके बाल भी खुले थे। यह देख कर आरोपियों ने उसे चुडै़ल समझ लिया था और लात-घूंसों, डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपी लाश को ठिकाने लगा रहे थे तभी एक महिला ने उन्हें देख लिया था। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।

 
update in Murder of mentally ill woman in suspicion as Witch
महिला की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि बिल्हौर के बंभियापुर पुरवा गांव निवासी भारत सिंह की पत्नी यशोदा (36) मानसिक रूप से बीमार थी। गुरुवार देर रात यशोदा शौच के लिए घर से निकली थी। उसके साथ भारत भी था। रास्ते में अंधेरा ज्यादा होने पर भारत टॉर्च लेने के लिए घर आ गया। उसी दौरान यशोदा अपने घर से पांच मीटर दूर स्थित वासुदेव के घर में घुस गई।

 
update in Murder of mentally ill woman in suspicion as Witch
महिला की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बकौल एसएसपी यशोदा के शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे। उसके बाल भी खुले थे। इस पर वासुदेव और उसके बेटे विष्णु व मनीष यशोदा को चुडै़ल समझ बैठे। तीनों ने मिलकर यशोदा को लात-घूंसों और डंडे से पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ताजिदार के यहां बज रहे लाउड स्पीकर के चलते यशोदा की चीख दब गई। एसएसपी ने बताया कि हत्या के बाद तीनों आरोपी यशोदा के शव को गांव में ही रमेश धोबी के घर के पीछे फेंक गए। रमेश की पत्नी जाग गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
update in Murder of mentally ill woman in suspicion as Witch
महिला की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उसके विरोध करने पर आरोपी यशोदा शव लेकर देवहा कटरा के जंगल फेंक कर घर लौट आए। शुक्रवार को पुलिस ने पति भारत पर हत्या का शक जताते उससे पूछताछ की। छानबीन के दौरान रमेश की पत्नी से हत्यारोपियों का सुराग मिला। शनिवार को बिल्हौर थानाप्रभारी ज्ञान सिंह, इंस्पेक्टर अपराध जनार्दन सिंह ने टीम के साथ हत्यारोपी वासुदेव और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed