सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: मनु बोली- उस रात विकास घर आया और पति व ससुर को ले गया, मुझसे कहा गया कमरे में रहना...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jul 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey, kanpur encounter news, Manu made many revelations during interrogation
पूछताछ में मनु ने खोले कई राज - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे मामले में हिरासत में ली गई शशिकांत की पत्नी मनु से चौबेपुर थाने में रातभर हुई पूछताछ के बाद पुलिस उसे मंगलवार सुबह पांच बजे बिकरू गांव लेकर पहुंची। पूछताछ में मनु ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या से जुड़ी कई बातें बताईं। इससे पहले मनु की कॉल रिकॉर्डिंग ने पुलिस को चौंकाया था।
Trending Videos
Vikas Dubey, kanpur encounter news, Manu made many revelations during interrogation
पूछताछ में मनु ने खोले कई राज - फोटो : अमर उजाला
मनु ने घटना के पहले से लेकर बाद तक की जानकारी पुलिस को दी और कई बड़े खुलासे किए। मनु ने बताया कि कानपुर एनकाउंटर वाली रात विकास दुबे रात 12 बजे घर पर आया था और उनके हाथ में पिस्टल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey, kanpur encounter news, Manu made many revelations during interrogation
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विकास पति शशिकांत को अपने साथ ले गए थे। बताया कि कुछ देर बाद उसके ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय आए और कहा कि जबतक मैं न बोलूं दरवाजा न खोलना। प्रेम प्रकाश ने मनु से बोला बच्चों समेत कमरे में रहना, गोलियां चलेंगी।

Vikas Dubey, kanpur encounter news, Manu made many revelations during interrogation
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
मनु ने यह भी बताया कि गोली चलने के बाद घर पर न तो पति आए और न ही ससुर। आंगन में किसी के चींखने की आवाज सुनी थी। इसके बाद दो लोग आंगन में आए थे जो कह रहे थे इसे बुरी मौत देनी है। इसके बाद आंगन में दो गोलियां चलीं।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey, kanpur encounter news, Manu made many revelations during interrogation
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
पति शशिकांत के जेल जाने के बाद पत्नी मनु के तीन ऑडियो वायरल हुए थे। इस आधार पुलिस ने मनु को तीन दिन नजरबंद रखने के बाद सोमवार को पूछताछ के लिए चौबेपुर थाने में हिरासत में लिया था। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद मनु को छोड़ दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed