बिकरू कांड को अंजाम देकर पूरे प्रदेश में सनसनी फैलाने वाले विकास दुबे का एक और ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में दहशतगर्द विकास दुबे सिपाही से बोला था...'इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा, पता चलेगा किसी से पाला पड़ा था...पूरी जीप न मरी तो देखना..एक एक का खून कर दूंगा'।
{"_id":"5f16dfaf8ebc3e63b956ec55","slug":"vikas-dubey-news-audio-gone-viral-said-i-will-kill-whole-jeep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे बोला था 'इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा, पूरी जीप को न उड़ाया तो देखना, एक एक का खून कर दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे बोला था 'इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा, पूरी जीप को न उड़ाया तो देखना, एक एक का खून कर दूंगा'
Tue, 21 Jul 2020 06:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Jul 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। ऐसे में पुलिस अब उस सिपाही की तलाश में जुट गई है जिससे विकास की घटना से पहले फोन पर बात हुई थी। ऑडियो ये साफ समझ में आ रहा है कि विकास दुबे ने सीओ को सबक सिखाने की ठान ली थी। यह ऑडियो राहुल तिवारी के मामले में केस दर्ज होने के बाद का माना जा रहा है।
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही के साथ बातचीत के इस वायरल ऑडियो में विकास दुबे ने सिपाही को बड़ा कांड करने की धमकी दी थी। वह कह रहा है कि भले ही अब जीवन भर जेल में काटना पड़े या फिर जिंदगी भर फरारी करनी पड़े अब जो भी आएगा वो मरेगा। किसी को जिंदा नहीं छाेडूंगा। चाहे पुलिस की जीप को उड़ाना पड़े, मैं बड़ा कांड करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
वह कह रहा है कि बिकरू में इतना बड़ा कांड होगा कि लोग इसको याद करेंगे। चौबेपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद से विकास के सिर पर खून सवार हो गया था। ऑडियो में विकास ने कहा कि अब सीओ विकास दुबे का शिकार होगा। अब उसको चाहे पूरी जिंदगी जेल में काटनी पड़े वो मंजूर है। तुमको बता रहा हूं कि अगर कुछ होने की बात भी हुई तो इतना बड़ा कांड करूंगा सब याद रखेंगे।
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
इस कांड के बाद उसको पता चलेगा कि विकास दुबे से पाला पड़ा है। विकास दुबे ने सिपाही के साथ बातचीत में कहा कि पूरी जीप न मरी तो बताना, इतने खून करूंगा कि लोग याद रखेंगे। ऑडियो में वह लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है, दूसरी तरफ से सिपाही जी-जी कहकर बात कर रहा है। माना जा रहा है कि यह ऑडियो दो जुलाई का है जब उसे शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के मुकदमा दर्ज करने और दबिश की जानकारी मिली थी। ऑडियो में विकास दुबे कह रहा है, यह फर्जी मुकदमा लिखवा रहा है।