{"_id":"6a55167b81bb84978b00fd4a","slug":"kanpur-accident-car-bonnet-and-seat-fused-together-12-people-trapped-for-50-minutes-three-dead-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: कार का बोनट और सीट आपस में चिपके, 50 मिनट तक फंसे रहे 12 लोग, काल के गाल में समाई तीन जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: कार का बोनट और सीट आपस में चिपके, 50 मिनट तक फंसे रहे 12 लोग, काल के गाल में समाई तीन जिंदगियां
Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
कानपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजपुर में रूमा हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो में फंसे 12 लोगों को करीब 50 मिनट तक चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला जा सका। 100 से ऊपर की रफ्तार में खड़े ट्रक के पीछे घुसी स्कॉर्पियो की छत तक उड़ गई। वहीं, कार का बोनट और सीट आपस में चिपक गईं। वाहन में बैठे 12 में से भाई-बहन और चालक की जान चली गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्से और गैस कटर की मदद से कार के पार्ट्स काटकर एक-एक करके सभी को बाहर निकाला।
झारखंड के गांव बड़े बिगहा निवासी चट्टा कर्मचारी वकील यादव ने बताया कि उनके भाई बिरजू ने हरियाणा के सिरसा में घर बनवाया है। बेटी अनीशा कुमारी, रिया के स्कूलों की छुट्टी होने के कारण और साली सविता को एक महीने पहले छोड़ आए थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह सिरसा से उन लोगों को लेकर स्कॉर्पियो से निकले थे।

दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति में बैठा रखी थीं सवारियां
बीच में और कई लोग मिल गए जिन्हें प्रति दो हजार रुपये के हिसाब से बैठा लिया गया। कार बजरंग चला रहा था। वह लोग एक स्थान पर देर रात रुके थे। इसके बाद से लगातार चल रहे थे। उन्हें अंदेशा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। हादसे में हैलट में भर्ती नरेश मांझी की बेटी स्नेहा ने बताया कि वह लोग हादसे के वक्त सो रहे थे। हादसे के बाद अंधेरा छा गया और वह बेहोश हो गई।

हादसे में सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल नरेश मांझी की पत्नी सावित्री देवी और वकील यादव की साली सविता हुईं। उनका इलाज हैलट के आईसीयू में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के निर्देश पर सभी की मॉनीटरिंग के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सीएम ने सड़क हादसे का लिया संज्ञान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराजपुर के रूमा के पास हुए भीषण सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आलाधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और मृतकों के परिजन को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इनकी गई जान
हादसे में स्कॉर्पियो सवार बिहार, गया के गांव धमना पोस्ट खपिया निवासी नरेश मांझी के बेटे दिलखुश (8), बेटी नेहा (15) और चालक हरियाणा के सिरसा डिग बड्डी निवासी बजरंग कुमार (45) समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे, महिला और पुरुष मिलाकर घायल अन्य नौ लोगों को गंभीर हालत में कांशीराम अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें हैलट रेफर किया गया।