फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Monsoon sluggish; no rain expected in several UP cities for four days

Weather Update: मानसून सुस्त, यूपी के कई शहरों में चार दिन बारिश के आसार नहीं, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 13 Jul 2026 09:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 13 Jul 2026 09:52 PM IST
सार

Weather Update: हीट इंडेक्स बढ़ा है। 36.5 डिग्री तापमान पर लोगों को 46 डिग्री वाली गर्मी महसूस हो रही है। 

विज्ञापन
Weather Update: Monsoon sluggish; no rain expected in several UP cities for four days
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सुस्त पड़ गया है। प्रदेश के एकीकृत पूर्वानुमान केंद्र का अनुमान है कि चार दिन तक अभी तेज बारिश नहीं होगी सिर्फ स्थानीय स्तर पर कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मानसूनी बारिश औसत से कम है। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। इसके साथ ही हीट इंडेक्स बढ़ गया है। इससे 36.5 डिग्री तापमान पर लोगों को 46 डिग्री वाली गर्मी महसूस हो रही है।

विज्ञापन


एकीकृत पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि चार दिन बाद मौसमी सिस्टम में बदलाव होने पर बारिश होगी। स्थानीय स्तर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान प्रतिदिन एक से डेढ़ डिग्री बढ़ने लगा है। इसके साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन

24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़ा है। सुबह और दोपहर की नमी घट रही है। सोमवार को सुबह की नमी 72 प्रतिशत और दोपहर की 62 प्रतिशत दर्ज हुई है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि हीट इंडेक्स की वजह से गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।

तापमान
अधिकतम-36.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-27.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed