{"_id":"5f16deb2791747310d7ec7f9","slug":"vikas-dubey-news-manu-made-many-revelations-during-interrogation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey news: पूछताछ में मनु ने खोले कई राज, इन खुलासों से पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey news: पूछताछ में मनु ने खोले कई राज, इन खुलासों से पुलिस भी हैरान
Tue, 21 Jul 2020 05:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ में मनु ने खोले कई राज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहशतगर्द विकास दुबे मामले में गिरफ्तार हुई शशिकांत की पत्नी मनु से चौबेपुर थाने में रातभर हुई पूछताछ के बाद पुलिस उसे मंगलवार सुबह पांच बजे बिकरू गांव लेकर पहुंची। वहां पर मनु ने घटना के पहले से लेकर बाद तक की जानकारी पुलिस को दी और कई बड़े खुलासे किए।
शशिकांत की पत्नी मनु
- फोटो : अमर उजाला
मनु ने बताया कि कानपुर एनकाउंटर वाली रात विकास दुबे रात 12 बजे घर पर आया था और उनके हाथ में पिस्टल थी। इसके बाद विकास पति शशिकांत को अपने साथ ले गए थे।
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि कुछ देर बाद उसके ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय आए और कहा कि जबतक मैं न बोलूं दरवाजा न खोलना। प्रेम प्रकाश ने मनु से बोला बच्चों समेत कमरे में रहना, गोलियां चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
मनु ने यह भी बताया कि गोली चलने के बाद घर पर न तो पति आए और न ही ससुर। आंगन में किसी के चींखने की आवाज सुनी थी। इसके बाद दो लोग आंगन में आए थे जो कह रहे थे इसे बुरी मौत देनी है। इसके बाद आंगन में दो गोलियां चलीं।
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मनु को छोड़ा
पति शशिकांत के जेल जाने के बाद पत्नी मनु के तीन ऑडियो वायरल हुए थे। इस आधार पुलिस ने मनु को तीन दिन नजरबंद रखने के बाद सोमवार को पूछताछ के लिए चौबेपुर थाने में हिरासत में लिया था। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद मनु को छोड़ दिया गया है। एसएसपी का कहना है कि मनु की बिकरू कांड में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
पति शशिकांत के जेल जाने के बाद पत्नी मनु के तीन ऑडियो वायरल हुए थे। इस आधार पुलिस ने मनु को तीन दिन नजरबंद रखने के बाद सोमवार को पूछताछ के लिए चौबेपुर थाने में हिरासत में लिया था। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद मनु को छोड़ दिया गया है। एसएसपी का कहना है कि मनु की बिकरू कांड में संलिप्तता की जांच की जा रही है।