फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Woman dies after collision with tractor trolley husband and two young children safe

Auraiya Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, पति और दोनों मासूम सुरक्षित, ओवरटेक के दौरान हादसा

Tue, 14 Jul 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Jul 2026 10:38 AM IST
सार

Auraiya News: अटसू में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति और पांच वर्षीय जुड़वां बच्चों के साथ उन्हें स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी दो ट्रैक्टरों के बीच ओवरटेक करते समय पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Auraiya Woman dies after collision with tractor trolley husband and two young children safe
Auraiya Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अटसू कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दोनों मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्याम नगर अटसू निवासी मोहिनी पोरवाल (27) पत्नी विशाल पोरवाल मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने पति विशाल पोरवाल तथा पांच वर्षीय जुड़वां पुत्रों लव और कुश के साथ स्कूटी से कान्हा इंटरनेशनल अकादमी, अजीतमल बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थीं।

विज्ञापन





ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से लगी टक्कर
बताया गया कि सिंह वाहिनी महाविद्यालय के समीप पुलिया के पास सामने से एक ट्रैक्टर आ रहा था, जबकि पीछे से भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान स्कूटी दोनों ट्रैक्टरों के बीच से निकलने (ओवरटेक) का प्रयास कर रही थी। तभी पीछे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से मोहिनी के सिर में जोरदार टक्कर लग गई।

पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बचे
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में पति विशाल पोरवाल और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए तथा उन्हें कोई चोट नहीं आई। राहगीरों की सूचना पर घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई हे। इस हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। पति और दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई हे आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed