फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman falls on road after her scarf gets stuck in a moving bike, referred

Auraiya News: चलती बाइक में दुपट्टा फंसने से सड़क पर गिरी महिला, रेफर

Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman falls on road after her scarf gets stuck in a moving bike, referred
फोटो-24- सीएचसी में स्ट्रेचर पर लेटी घायल महिला मौजूद बेटा व स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
सहार। सहायल रोड पर गांव सौथरा के पास सोमवार को चलती बाइक के पहिये में अचानक दुपट्टा फंस जाने से एक महिला का संतुलन बिगड़ गया। महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के गांव लहरापुर निवासी सुमन देवी पत्नी जीत कुमार सोमवार को अपने बेटे आशीष के साथ बाइक से बिधूना किसी काम के सिलसिले में गई थी। वहां घर जाते समय जैसे ही उनकी बाइक सहायल रोड पर सौथरा गांव के पास पहुंचीं, तभी अचानक महिला का दुपट्टा बाइक के पहिये में उलझ गया। रफ्तार में दुपट्टा खिंचने से सुमन देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को सीएचसी सहार भेजा गया। डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि महिला की हालत नाजुक देख उन्हें रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed