फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Air Force jawan cremated in ancestral village.

Auraiya News: पैतृक गांव में हुआ एयरफोर्स जवान का अंतिम संस्कार

Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Air Force jawan cremated in ancestral village.
फोटो-39- जवान के पार्थिव शरीर लेकर जाते एयरफोर्स कर्मी और जमा भीड़।संवाद
अटसू। क्षेत्र के गांव भदसान निवासी एयरफोर्स जवान आलोक सिंह राजावत उर्फ मिंकू का जोधपुर में आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। यहां हजारों लोगों की नम आंखों के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

आलोक सिंह भारतीय वायुसेना में जोधपुर में तैनात रहकर राष्ट्र सेवा कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान 11 जुलाई को उनके आकस्मिक निधन का समाचार गांव पहुंचा। शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों का तांता लग गया। सोमवार को जब वीर जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

भारत माता की जय व वीर सपूत अमर रहे के नारों के बीच लोगों ने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। भारतीय वायुसेना के जवानों ने सैन्य परंपराओं के अनुसार अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed