फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   If you don't want to work, step down from the post: Ramkishore Sahu

काम नहीं करना तो पद छोड़ दें : रामकिशोर साहू

Tue, 14 Jul 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
If you don't want to work, step down from the post: Ramkishore Sahu
फोटो -27- बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता
औरैया। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

उधर, जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने सख्त रुख अपनाया। कहा पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ता या पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जो पदाधिकारी पद पर रहकर भी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, वे स्वेच्छा से पद छोड़ दें।
रामकिशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए सभी को बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया और कहा कि बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने भरोसा दिलाया कि जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने विपक्ष पर निशाना साधा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, विधायक गुड़िया कठेरिया, लाखन सिंह राजपूत, श्रीराम मिश्रा, भुवन प्रकाश गुप्ता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, योगेंद्र कैथवार, भूरे चौबे, ऋषि पांडेय, रजनीश पांडेय, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, सौरभ भूषण शर्मा, प्रतीक सिंह, विमल दुबे, अवधेश भदौरिया, प्रतिमा अवस्थी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले जिले की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुभाष चौक और भारतीय विद्यालय के पास भी स्वागत हुआ।
-----
स्वागत में थमा ट्रैफिक, जाम में फंसीं दो एंबुलेंस
औरैया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

तुर्कीपुर पार्टी कार्यालय के पास जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं और उनमें मौजूद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण आम राहगीरों, स्कूल से लौट रहे बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ ऐसे ही हालात सुभाष चौराहे पर भी बने। (संवाद)

फोटो -27- बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो -27- बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो -27- बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो -27- बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष। स्रोत:कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed