सब्सक्राइब करें

बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में कहर बरपा रहा नौतपा, यहां पहुंचा पारा 47 पार, एक की मौत

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
weather department latest news, summer season news in these cities of up
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में नौतपा का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी सूरज दिनभर आग उगलता रहा। बुंदेलखंड में सबसे गर्म महोबा रहा। यहां का तापमान 47.5 डिग्री रहा। महोबा में लू की चपेट में आने से एक चरवाहे की जान चली गई।

Trending Videos
weather department latest news, summer season news in these cities of up
बरसी आग, गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
महोबा के बाद बांदा का अधिकतम तापमान में 47 डिग्री रहा, जबकि जालौन का पारा 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर शहर में भी 42 डिग्री के तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तपते बुंदेलखंड के जिलों में तकरीबन एक सप्ताह से सुबह दस बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather department latest news, summer season news in these cities of up
बरसी आग, गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

देर शाम को थोड़ी बहुत चहल-पहल सड़काें और बाजाराें में दिखती है। महोबा के खरेला कस्बा निवासी हरनाम पाल (55) पुत्र सूरा पाल जंगल में भेड़े चराने गए थे। यहां तेज धूप और लू लगने से जंगल में ही गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

weather department latest news, summer season news in these cities of up
बरसी आग, गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिला भी शनिवार को पूरी तरह से गर्म हवाओं के आगोश में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां मुख्यालय समेत कई इलाके में बिजली आपूर्ति बंद होने से गर्मी से लोग कराह उठे।
विज्ञापन
weather department latest news, summer season news in these cities of up
बरसी आग, गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

जालौन का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री पहुंचने से लोग भीषण गर्मी से बिलबिला उठे। एसी, कूलर और पंखों ने भी भीषण गर्मी से राहत नहीं दिला सके। हमीरपुर में भी सुबह से गर्म हवाएं चलने से दिनभर सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 32 डिग्री रिकार्ड किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed