{"_id":"5cf22c7dbdec22072b5a6e87","slug":"weather-department-latest-news-summer-season-risk-in-these-cities-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इन शहरों में चरम पर गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इन शहरों में चरम पर गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा और फतेहपुर आदि में इस बार पूरी मई गर्मी का पारा हाई रहा। 31 दिनों की मई में 18 दिन ऐसे रहे जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। तीन दिन ऐसे रहे जब पारा 40 डिग्री पर टिका रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार की मई सबसे अधिक गर्म रही।
Trending Videos
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पिछले सात दिनों बाद चली पुरवैया से मौसम में थोड़ी नरमी आई। अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री कम होकर 42 डिग्री पर आ गया। गुरुवार को अधिकतम पारा 45.8 था। रात के समय गर्मी बढ़ गई। न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी आसमान साफ रहेगा, दिन में चिलचिलाती धूप का असर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
मई महीने में इस बार तापमान पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी अधिक रहा। गर्मी ने इस बार 24 वर्षों का रिकार्ड भी तोड़ डाला। 1995 में पारा 46 डिग्री के करीब रहा था। इस बार मई की शुरुआत से ही गर्मी के तेवर तेज हो गए थे। मई के 18 दिन ऐसे थे जब पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। उसमें से 10 दिन तो पारा 42 डिग्री से ऊपर चढ़ा रहा।
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के अनुसार तीन जून तक तापमान इसी तरह से बना रह सकता है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मरुस्थलीय हवाओं का असर खत्म होने की वजह से भी तापमान में कमी आई है। तीन जून के बाद दिन में बादल रहने की संभावना है, जिससे तापमान और नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
मई में इन दिनों 40 या इससे ज्यादा रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
1 को- 43.6
2 को- 41.8
5 को- 40.0
6 को- 42.0
7 को- 43.0
8 को- 43.6
9 को- 43.0
10 को- 40.0
11 को- 42.6
12 को- 40.0
13 को- 40.4
20 को- 40.8
21 को- 42.4
22 को- 40.8
23 को- 42.6
24 को- 41.8
26 को- 41.4
27 को- 43.0
28 को- 43.6
29 को- 44.0
30 को- 45.8
31 को- 42.0
1 को- 43.6
2 को- 41.8
5 को- 40.0
6 को- 42.0
7 को- 43.0
8 को- 43.6
9 को- 43.0
10 को- 40.0
11 को- 42.6
12 को- 40.0
13 को- 40.4
20 को- 40.8
21 को- 42.4
22 को- 40.8
23 को- 42.6
24 को- 41.8
26 को- 41.4
27 को- 43.0
28 को- 43.6
29 को- 44.0
30 को- 45.8
31 को- 42.0